---Advertisement---

Viral Video: तलाक पर नवाब साहब ने बेगम से की अनोखी मांग, पत्नी का जवाब सुनकर यूजर्स बोले- “तीसरी ने चौथी लायक नहीं छोड़ा”

Viral Video: छोड़कर जा रही बेगम से डिमांड करना नवाब साहब को पड़ा भारी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 22, 2024 6:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: तीन शादियां कर चुके नवाब साहब को बड़ा सदमा लग गया है। ये सदमा किसी और ने नहीं बल्कि उन्ही की तीसरी पत्नी ने दिया है, जिसे सुनकर और देखकर लोग काफी हैरान हैं। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नवाब साहब से उनकी बेगम जहां तलाक मांग रही हैं, रोते हुए नवाब साहब पत्नी को जाने की इजाजत दे देते हैं, लेकिन पत्नी से कुछ ऐसा मांग लेते हैं, जिसका जवाब सुनकर नवाब साहब को बिजली का झटका लग जाता है। ये वीडियो काफी फनी है।

छोड़कर जा रही पत्नी से डिमांड करके बुरे फंसे नवाब साहब

इस Viral Video को इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, नवाब साहब रो रहे हैं और रुमाल से आंसू पोछ रहे हैं। वीडियो थोड़ा आगे बढ़ने पर पता चलता है कि, नवाब साहब का तलाक होने वाला है । बेगम को जाता देख नवाब साहब बहुत ही भारी मन से एक डिमांड करते हुए बोलते हैं कि, “बेगम जान सुनो जब हमारी पहली बेगम जा रही थी तो उन्होंने अपनी याद के लिए बेशकीमती अंगूठी दी थी, दूसरी बेगम जा रही थी तो अपनी याद में सोने के कंगन दिए थे। बेगम अब आप भी जा रही हो अपनी याद के लिए हमे अपने गले का ये हीरों का हार दे दो… हम तुम्हें बहुत याद करेंगे। इस पर बेगम जवाब देती है, नवाब साहब हम आपको ये हार नहीं देंगे.. यही सोचकर हमें याद करना। इतना ही नहीं बेगम ये भी बोलती है कि, हमने आपकी 70 फीसदी दौलत अपने नाम करा ली है। अब आप इन्हीं चीजों से हमें याद करना। ये सब सुनते ही नवाब साहब का सिर घूम जाता है।

Viral Video देख खूब हंस रहे लोग

ये फनी वीडियो feelmuneeb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि, नवाब साहब का आखिरी वार। इस वीडियो को 10 जून को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख 72 हजार व्यूज आ चुके हैं. वीडियो काफी फनी है, जिसे देखकर यूजर्स बोल रहे है कि, “नवाब साहब की तीसरी पत्नी ने चौथी लायक नहीं छोड़ा” है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि, “नवाब साहब में ऐसी क्या कमी है, जिसकी वजह से सारी बेगम छोड़कर जा रही हैं।” इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026