---Advertisement---

Viral Video: अश्लील इशारे कर-करके मासूम बच्ची का घर से निकलना पड़ोसी ने किया मुश्किल , वीडियो में देखें नीचता

Viral Video: कानपुर से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महज 9-10 साल की एक मासूम बच्ची कैमरे के सामने रोते हुए अपने लिए सुरक्षा और न्याय की भीख मांग रही है। बच्ची अपने पड़ोसी की अश्लील हरकतों से परेशान है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 6, 2026 3:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर नाबलिग बच्चों को पड़ोसी के द्वारा लंबे समय से तंग किया जा रहा है। जिससे परेशान होकर उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया। मासूम ने वीडियो बनाकर यूपी के शासन और प्रशासन से गुहार लगाई है। इसके  साथ ही दरिंदे पड़ोसी के द्वारा अश्लील हरकत करने का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है। इस वीडियो में  मासूम बच्ची कैमरे के सामने रोते हुए अपने लिए सुरक्षा और न्याय की भीख मांग रही है। एक ऐसी उम्र जहां बच्चों के हाथों में खिलौने और किताबों के सपने होने चाहिए, वहां यह बच्ची खौफ के साए में जीने को मजबूर है।

पड़ोसी की अश्लील हरकतों से परेशान हुई नाबालिग

इस घटना के वायरल वीडियो को Sudhanshu Yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘आज एक बेटी का बाप होने के नाते मेरा दिल कांप उठा है, बाद में मोमबत्तियाँ जलाने से बेहतर है, आज इस मासूम के लिए आवाज़ उठाइए। कानपुर से आया यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

देखें वीडियो

एक 9-10 साल की मासूम बच्ची अपने घर के सामने रहने वाले 18 साल के लड़के (नैतिक कुमार) की अश्लील हरकतों, गंदे इशारों और प्रताड़ना से इस कदर खौफ में है कि उसे सोशल मीडिया पर आकर रोते हुए न्याय की भीख मांगनी पड़ रही है।घर में केवल माँ-बेटी अकेले रहते हैं और आरोपी परिवार पैसे और रसूख के दम पर हर जगह मामला दबा रहा है। जब माँ शिकायत करने जाती है, तो उन्हें गालियाँ और धमकियाँ मिलती हैं।आखिर कब तक हमारी बेटियां अपने ही घर के बाहर निकलने, साइकिल चलाने या सांस लेने से भी डरती रहेंगी? क्या प्रशासन किसी बड़ी वारदात के होने का इंतज़ार कर रहा है???मुख्यमंत्री जी और कानपुर पुलिस से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इस रसूखदार परिवार की गर्मी शांत की जाए और इस बेटी को तुरंत सुरक्षा और न्याय दिया जाए।’ वीडियो में युवती का दर्द साफ सुना जा सकता है। वहीं, मनचले पड़ोसी की हरकते भी साफ देखी जा सकती हैं।

Viral Video पर पुलिस का रिएक्शन

कानपुर के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 6 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर 1.33 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं।

देखें पोस्ट

वो युवक पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कानपुर पुलिस की तरफ से बयान जारी किया गया है। जिसमें POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR ने जानकारी देते हुए लिखा,  ‘प्रकरण में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। विवेचना प्रचलित है। गुण-दोष एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026