---Advertisement---

Viral Video: शरीफ शेर! बाड़े में घुसकर वीडियो बना रहे शख्स को शेर ने प्यार से समझाया, देखें कैसे खाने की जगह दिया जीवनदान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शेर का वीडियो वायरल हो रहा है।इसमें वो आदमी को बाड़े में घुसकर वीडियोग्राफी करने से रोक रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स सन्न हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2025 5:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शेर दुनिया का सबसे खूंखार जीव माना जाता है। एक बार इसकी पकड़ में शिकारी आ जाए तो बचता नहीं है। अपनी हिम्मत और ताकत के कारण ये जंगल पर राजा कहा जाता है। लेकिन क्या कभी आपने इस खूंखार शिकारी को किसी को समझाते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें एक शेर बाड़े में वीडियो ग्राफी कर रहे लोगों को समझा रहा है। वो अपने नुकीले पंजों से उन्हें ऐसा ना करने की हिदायत दे रहा है।

शेर का इंसानों को समझाते हुए वीडियो कैमरे में कैद

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Weird Things Caught नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, शेर के बाड़े में दो लोग आकर उसकी वीडियो बना रहे होते हैं। लेकिन तभी शेर अपने पंजे से उन्हें ऐसा ना करने की हिदायत देता और बहुत ही प्यार से हटा देता है। शेर को देखकर लग रहा है कि, वो काफी समझदार है और उसे सही और गलत का फर्क पता है। इंसान के प्रति इस खूंखार शिकारी का ऐसा बर्बाद बहुत ही कम देखने को मिलता है। खूंखार शिकारी की ये आदत लोगों को बहुत ही अच्छी लग रही है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे शेर की तारीफ

इस वायरल वीडियो को 7 जून को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘शेर बहुत ही फ्रेंडली लग रहा है, लगता है कि ये बूढ़ा हो गया है’। दूसरा लिखता है, ‘मैं तुम्हें खाना चाहता हूं लेकिन मैं अभी भूखा नहीं हूं’। तीसरा लिखता है, ‘शेर अपने फोटो को क्लिक करने से मना कर रहा है’।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026