Viral Video: माता-पिता के बाद टीचर को भगवान का दर्जा दिया जाता है क्योंकि एक बच्चा अपनी जिंदगी में क्या करता है इसमें एक शिक्षक की भूमिका काफी अहम होती है। वह अपने बच्चों को शिक्षा देने में पीछे नहीं रहते हैं लेकिन इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक लाइव एजुकेशन सेशन के दौरान एक मैडम के साथ कुछ इस कदर बेहुदी हरकत की गई जिसने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है। आइए जानते हैं वायरल वीडियो में क्या हुआ जो सुर्खियों में है।
Viral Video में महिला टीचर ने ट्रोलिंग का दिया इस तरह से जवाब
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में महिला टीचर कहती हुई नजर आती है कि मानव का शरीर है तेरे पास भी है मेरे पास भी है। बॉडी का कब तक मजाक बनाएंगे। तेरे जैसे लोगों को जेल में होना चाहिए, तेरे जैसे लोग आगे जाकर रेपिस्ट बनते हैं। मैडम आगे कहती है कि “तेरे जैसे लोग बोलते हैं की लड़की मुझसे बात नहीं कर रही थी इसलिए मैंने मार दिया।” वह कहती है कि “तुमने जो क्लास में किया है वह घटिया है मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता, इससे तुम्हारी क्रिमिनल मेंटलिटी पता चलती है। वायरल वीडियो में मैडम कहती है कि तुम्हारे घर में जो लड़कियां है उनके लिए भी कोई ऐसी मेंटालिटी रखेगा अपना इलाज कर जा कर। ब्लॉक करो बेल्ट ट्रीटमेंट की जरूरत है।”
महिला टीचर संग हुई अभद्रता देख हैरान रह गए लोग
ऑनलाइन स्टडी के दौरान क्लास में इस तरह की हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद जारी है और इस तरह लर्निंग प्लेटफॉर्म पर महिला शिक्षकों की सुरक्षा और उनके सम्मान को बनाए रखने को लेकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अज्ञात और और असामाजिक तत्व कमेंट सेक्शन में आपत्तिजनक अश्लील और अपमानजनक टिपानिया कर रहे हैं। वहीं indianvoice24hr इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 3000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं तो 134000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग ऐसे असामाजिक तत्वों के कड़ी निंदा कर रहे हैं।






