---Advertisement---

Viral Video: हाय रे! मंदिर में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, कीर्तन के दौरान चोर आंटी की ले उड़ा चेन, ऐसे रहे सुरक्षित

Viral Video: दिनदहाड़े मंदिर से महिला की चोर ने चुराई चेन।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 15, 2024 12:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: चोरों के इरादे कितने बुलंद हो चुके हैं, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि, किस तरह से वह दिन-दहाड़े अब मंदिर में पूजा -पाठ कर रही महिलाओं के गहने भी नहीं छोड़ रहे हैं। इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे Viral Video ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। दरअसल , एक महिला मंदिर में पूजा कर रही थी, तभी एक चोर हैरतअंगेज तरीके से महिला की सोने की चेन चुराकर भाग गया। ये वीडियो काफी डरावना है। मंदिर के अंदर जिस तरह से चोर ने महिला को निशाना बनाया है वो काफी सोच में डाल देने वाला है।

मंदिर में महिला की चेन चोरी

इस Viral Video को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बहुत सारी महिलाएं मंदिर में बैठकर भगवान का पाठ कर रही हैं। आस-पास काफी भीड़ दिख रही है। तभी अचानक से खिड़की की तरफ बैठी महिला चिल्लाने लग जाती है। महिला की आवाज सुन जब अन्य महिलाएं उससे पूछती हैं तो वो अपने गले में हाथ रखकर बताती है कि, खिड़की से चोर उसकी सोने की चेन को खींचकर भाग गया। इस हादसे ने वहां पर मौजूद सारी महिलाओं के बीच सनसनी मचा दी। इस दौरान महिला खिड़की से भी चोर को देखने की कोशिश करती है लेकिन, तब तक वह भाग चुका होता है।

हैरतअंगेज Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस वीडियो को एक्स पर 14 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर इन चोरों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील कर रहा है तो एक यूजर लिखता है कि, खिड़की के पास बैठना जुर्म है। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, लोगों में कानून का डर नहीं रहा।

कैसे रहें सुरक्षित?

चेन स्नेचिंग की घटनाएं दिनों-दिन काफी बढ़ रही हैं। बेखौफ होकर घूम रहे चोर अकसर लोगों को निशाना बना लेते हैं। अगर आप भी इस तरह के हादसों से बचना चाहते हैं तो सतर्क के साथ सावधान रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026