---Advertisement---

Viral Video: स्कूली छात्राओं से गंदी हरकत करते बुजुर्ग शिक्षक की चप्पल से कुटाई, यूजर बोला ‘मास्टर तो जानवर निकला’, देखें वीडियो

Viral Video: छात्राओं के साथ गंदी हरकत करने वाले टीचर की पिटाई का मामला वायरल हो रहा है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 19, 2024 2:25 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है. इस खबर को लेकर दावा किया जा रहा है कि ,स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं के साथ गंदी हरकत की है, जिसकी वजह से टीचर की पिटाई हुई है. यह घटना लोगों को काफी हैरत में डाल रही है. इस घटना से जुड़े एक वीडियो को Kavish Aziz नाम के एक्स अकाउंट पर डाला गया है इसके साथ-साथ जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मास्टर साहब मेरे प्राइवेट पार्ट को छूते थे…मेरा दुपट्टा भी हटा देते थे….जब विरोध करती थी मारते पीटते थे…. जालौन में एक टीचर क्लास सेवंथ की बच्ची को मोलेस्ट करता था। बच्चों ने यह बात जब अपने परिजनों को बताई तो स्कूल पहुंचकर परिजनों और सभी स्टूडेंट्स ने टीचर को चप्पलों से पीटा मामला जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना स्थित कन्या जूनियर विद्यालय का है.”

वीडियो देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. एक यूजर लिखता है कि, ये मास्टर तो जानवर निकला है.

शिक्षक पर हुई कार्रवाई

इस घटना के बारे में ABP न्यूज ने भी अपनी वेबसाइट पर भी लिखा है. खबर में लिखा है कि, जालौन में शिक्षक ने कक्षा 7 की छात्रा के साथ छेड़खानी की है. इसके बाद गुस्साई छात्राओं ने परिजनों के साथ मिलकर शिक्षक की चप्पलों से पिटाई की है. इस घटना के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये मामला जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना में मौजूद कन्या जूनियर विद्यालय का है. 

इस घटना पर बीईओ ज्ञान प्रकाश का बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच करवाई जा रही है. अगर छेड़छाड़ का मामला सही पाया जाता है, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी और जांच रिपोर्ट भी बीएसए को सौंपी जाएगी.”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026