---Advertisement---

Viral Video: छुट्टी वाले दिन पति का फोन छुड़वाकर पत्नी ने आफत ली मोल, फिर जो हुआ उसे झेल बीवी ने पकड़ा माथा

Viral Video: सोशल मीडिया पर पति और पत्नी का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है, इसे देख आपका दिन बन जाएगा.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 15, 2024 7:32 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति की छुट्टी के दिन लगभग हर महिला चाहती है कि, वह अपने पति के साथ अच्छा दिन बिताए. यही वजह है कि, कुछ पत्नियां छुट्टी का इंतजार भी करती हैं. लेकिन क्या हो जब ये ही छुट्टी महिला के लिए सबसे काम वाला दिन बन जाए. आज के वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है. ये एक फनी वीडियो है और इसे कंटेन्ट क्रिएटर ने मनोरंजन के लिए बनाया है. इसमें एक महिला अपने शौहर से छुट्टी वाले दिन फोन को छोड़ उससे बात करने को बोलती है. लेकिन उसके बाद उस महिला का वो हाल होता है कि, वो तौबा कर लेती है.

पति को फोन चलाने से रोकना पत्नी को पड़ा भारी

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को maansi.rajchauhan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला बिस्तर पर लेटे अपना पति से कहती है कि, छुट्टी वाले दिन भी फोन चला रहे हो, ये सुनते ही पति एक्टिव मोड में आ जाता है और एक-एक करके अपनी पत्नी को काम बताने लगता है. कभी वह खाने के लिए बोलता है कभी, वह पानी के लिए बोलता है. इतना ही नहीं आदमी अपनी बीवी से कपड़े धोने से लेकर उनमें प्रेस करने तक के काम देता है. इस दौरान पत्नी पूरे दिन काम करती है. इतने सारे काम बताने के बाद पति अपनी पत्नी को बोलता है कि, ये सब क्या फैलाकर रखा है. ये सुनते ही महिला को गुस्सा आ जाता है.

Viral Video देख आ जाएगी हंसी

इस वायरल वीडियो को 23 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था.इस वीडियो पर अभी तक 26000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई सारे यूजर्स लिख रहे हैं कि, मेरे पति भी ऐसा ही करते हैं. वहीं, एक यूजर लिखता है कि, इलाज मिल गया. ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 29, 2026

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026