---Advertisement---

Viral Video: शादी के दिन दुल्हन ने दूल्हे को जमीन पर पटका, देखें कैसे रिश्तेदारों के सामने मजाक-मजाक में किया जलील?

Viral Video : सोशल मीडिया पर दूल्हे के साथ बदतमीजी करती एक दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लड़की शादी के स्टेज से दूल्हे को नीचे फेंक देती है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 18, 2026 1:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी का सीजन चल रहा है. इस दौरान इससे जुड़े फनी और हैरान करने वाले वीडियोज की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है. इन्हें देखकर यूजर्स को कभी हंसी आ रही है तो कभी हैरानी होती है. इसी तरह की एक घटना इंटरनेट पर काफी छाई हुई है. हालहि में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया. शादी की रस्मों के दौरान मजाक-मजाक में दुल्हन ने दूल्हे के साथ कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद रिश्तेदार दंग रह गए, वहीं दूल्हा शर्म और गुस्से से भरा रह गया. सहेलियों के साथ अपने नए-नवेले पति के साथ लड़की के द्वारा की जा रही हरकत काफी शर्मनाक है.

वरमाला के स्टेज से दूल्हे ने दुल्हन को पटका

दूल्हा और दुल्हन के इस वायरल वीडियो को R.k .yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है कि, ‘अगर यही कोई लड़का होता और लड़की को खींच के गिरा देता तो कितना बवाल हो जाता है और देख लीजिए सारे लड़की मिलकर लड़के का मजाक बना रहे हैं .’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, वरमाला के स्टेज पर जैसे ही दूल्हा अपनी खूबसूरत दुल्हन की तरफ हाथ बढ़ाता है वैसे ही लड़की उसे खींचकर जमीन पर पटक देती है. इसके साथ ही स्टेज पर खड़ी होकर अपने रिश्तेदारों के सामने मजाक उड़ाने लग जाती है. इस दौरान दूल्हा शर्म से उसे देखने लग जाता है.

Viral Video देख तिलमिलाए यूजर्स

ये वायरल वीडियो कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है , लेकिन इसे एक्स पर 17 मई को अपलोड किया गया है. इस पर 38000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है, महिलाओं को जरुरत से ज्यादा अधिकार दे दिए गए हैं, ‘एक रोज ऐसा होगा  हर दूल्हा शादी से दूर भागेगा’। दूसरा लिखता है, ‘ये लड़की बहुत ही नीच और बेकार है’. तीसरा लिखता है, ‘लड़की को लग रहा है वो कूल दिखेगी’. इस घटना को देख यूजर्स दुल्हन की हरकत  को देख गुस्से से लाल-पीले हो गए हैं. वो लड़की के व्यवहार पर सवाल उठा रहे है.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 18, 2026

Viral Video

मई 18, 2026

Welcome to the Jungle

मई 18, 2026

Lucknow Viral Video

मई 18, 2026

Fatty Liver

मई 18, 2026

Viral Video

मई 18, 2026