---Advertisement---

Viral Video: मेहमानों के सामने डींगे हाँक रही पापा की परी ने मम्मी की इज्जत का ऐसे निकाला जनाजा, यूजर बोला ’बहुत समझदार’

Viral Video: बेटी ने रिश्ता देखने आए मेहमानों के सामने अपनी ही मां की इज्जत की बजाई बैंड।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 5, 2024 1:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कंटेन्ट क्रिएटर्स कई सारी फनी वीडियो बनाते रहते हैं। इन वीडियो पर यूजर्स का मनोरंजन भी हो जाता है और उनके चेहरे पर मुस्कान भी आ जाती है। यही वजह है कि, इस तरह के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक कंटेन्ट क्रिएटर ने लंबी-लंबी डींगे हाँकने वाली लड़की और उसकी मां को दिखाया है। दूसरों के सामने झूठ बोलकर इंप्रेशन झाड़ने वाली इस लड़की ने अंत में कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मां की बेइज्जती हो गई।

बढ़ा-चढ़ाकर बोलना बेटी और मां को पड़ा भारी

इस बेहद फनी Viral Video को keshavshashivlogs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि, “मां अपनी बेटी के पास आती है और बताती है कि, तुझे देखने बहुत अच्छे रिश्ता वाले आ रहे हैं, इसलिए उनके सामने बढ़ा-चढ़ा कर बोलना इस पर बेटी बोलती है कि, वो ऐसा ही करेगी। रिश्तेवालों के सामने जब मां बोलती है बेटा जाओ मेहमानों के लिए दूध लेकर आओ… इस पर लड़की बोलती है कि, वो मम्मी जी किसका दूध लेकर आऊं, पिस्ता, काजू या फिर केसर का। ये सुनकर मेहमान खुश हो जाते हैं। इस पर मेहमना बनकर आयी महिला बोलती है कि, इसके पापा नहीं दिखाई दे रहे। महिला बोलती है कि, वह बिजनसे मीटिंग में गए हैं। लड़की की मां अपनr बेटी से बोलती है कि, बेटा पापा को फोन लगाओ इस पर वह बोलती है कि, वो कौन से वाले पापा को फोन लगाऊं यहां वाले, अमेरिका वाले या फिर दुबई वाले। ये सुनते ही रिश्तेवाले वहां से चले जाते हैं और महिला अपनी बेटी की डींगे मारने की हरकत की वजह से बेइज्जत हो जाती है।

Viral Video देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

ये वीडियो काफी फनी है। इसे keshavshashivlogs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12 जून को शेयर किया गया है। इस पर अब तक 8 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, दीदी ने कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर लिख दिया। वहीं, एक यूजर लिखता है बेटी को पापा के बारे में जरुर बताओ। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deepika Padukone

अप्रैल 20, 2026

Peanut Butter

अप्रैल 20, 2026

Gut Health

अप्रैल 20, 2026

Weight Loss

अप्रैल 19, 2026

Bihar Viral Video

अप्रैल 19, 2026

Shruti Haasan

अप्रैल 19, 2026