---Advertisement---

Viral Video: झगड़ा मां-बाप का और ‘एक्शन’ में बच्चा, डंडा थमाकर मासूम ने जो किया, उसे देख लोगों को लगा झटका

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल  हो रहा है। इसमें बच्चा अपनी मां को लड़ाई में डंडा थमाता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई दंग है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 27, 2026 4:03 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: माता-पिता के बीच जब भी लड़ाई होती है तो बच्चे डर से सहम जाते हैं। लेकिन यकीन मानिए ये एक ऐसा अद्भुत बच्चा है जो लड़ाई रोकने की जगह अपने मां के हाथ में डंडा थमा रहा है। इस वीडियो के देख लोगों ने सिर पकड़ लिया है। मासूम की चतुराई देख कुछ लोग इसे कलयुगी बच्चा बता रहे हैं तो वहीं, कुछ का कहना है कि, ये रियल मॉम ब्यॉय है। सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बच्चे के माता-पिता के बीच लड़ाई हो रही है। तभी अचानक से बच्चा अपनी मां को डंडा थमाकर कुछ ऐसा कर देता है। जिसे देख माहौल बदल जाता है।

मां-बाप की लड़ाई में मासूम की एंट्री ने बना दिया माहौल

ये वायरल वीडियो  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर  Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि,  एक महिला की लड़ाई पति से हो रही है।

दोनों की इस तीखी बहस में तब ट्विस्ट आता है जब छोटा सा लड़का पीछे से आकर अपनी मां को डंडा थमा देता है। इसके बाद  मां का गुस्सा तुरंत हंसी में बदल जाता है। वो लड़ना बंद कर देती है और अपने मासूम बच्चे की हरकत पर हंसना शुरु कर देती है।  वीडियो में मां के चेहरे की हैरानी और एक्सप्रेशन को साफ देखा जा सकता है।

Viral Video देख यूजर्स हुए मासूम के फैंन

ये फनी वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद तो नहीं है। लेकिन इसे  Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल पर 24 फरवरी को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 1 लाख 26 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बच्चे को बहुत अच्छे से पता है कि, घर की असली पावर कौन है?’ दूसरा लिखता है, ‘ये बच्चा तो बहुत बवाल चीज है’। तीसरा लिखता है, ‘ये ममी ब्यॉय है इसे अच्छे पता है आगे क्या होने वाला है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026