---Advertisement---

Viral Video: प्रचंड गर्मी में भी ‘वंदे भारत’ में AC न चलने पर यात्रियों का चढ़ा पारा, इस तरह किया हंगामा

Viral Video: भयानक गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है और ऐसे में अगर एसी वाले डब्बे में एसी ही ना काम करें तो हंगामा होना ही था। कुछ ऐसा ही हुआ वंदे भारत ट्रेन में जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2024 2:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्रचंड गर्मी से हर तरफ अफरातफरी का माहौल है और सांस लेना मानो मुश्किल हो गया है। ऐसे में यात्रा करना वाकई बहुत बड़ी बात है और लोग हजारों की टिकट लेकर एसी ट्रेन में चढ़ते हैं ताकि अपने यात्रा का लुत्फ उठा सके। ऐसे में अगर ट्रेन की एसी ही ना चले तो हंगामा होना तय है। कुछ ऐसा ही हुआ वंदे भारत ट्रेन में जिसका वीडियो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक बॉगी में एसी ना चलने की वजह से यात्रियों का गुस्सा फूटा है और वे कुछ इस तरह रिएक्ट करते हुए नजर आए। आइए देखते हैं वीडियो

टेक्नीशियन को जमकर सुनाई खरीखोटी

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यात्री ‘वंदे भारत’ ट्रेन में काफी परेशान हैं और वह टेक्नीशियन को जमकर सुना रहे हैं क्योंकि एसी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में यात्रियों का गुस्सा फूटना बनता है। जब एसी के डब्बे के लिए पैसे दिए गए हो और हालात बद से बत्तर हो फिर हंगामा तो होना ही था। ऐसे में यात्रियों के गुस्से का शिकार हुआ टेक्नीशियन।

क्या है पूरा मामला

Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 94 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं अगर इस बारे में पूरी बात की जाए तो मामला यह है कि वंदे भारत ट्रेन नंबर 22425 पर यात्रा करने वाले को असुविधा हुई और एसी काम नहीं कर रहा है। पता चला कि दिल्ली से ही कोच C3 में समस्या थी लेकिन अधिकारियों ने समस्या के बावजूद ट्रेन को अयोध्या से दिल्ली तक चलाने की मंजूरी दे दी जिसकी वजह से ही क्लेश हो रहा है।

टेक्नीशियन ने मांगी माफी

टेक्नीशियन पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है और वह माफी मांगते हुए नजर आया लेकिन सामने खड़ा यात्री कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था क्योंकि गर्मी से न सिर्फ वह बल्कि उसके बच्चे भी परेशान थे। यात्री रिफंड की मांग कर रहा है और टिकट कैंसिल करने के लिए भी कह रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026