---Advertisement---

Viral Video :डॉक्टर की मेहनत नहीं ‘जिद’ से बची मरीज की जान, देखें कैसे मौत भी घुटने टेकने को हुई मजबूर?

Viral Video :सोशल मीडिया पर मरीज को सीपीआर देती एक जॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, महिला लगभग दम तोड़ चुकी थी लेकिन अचानक डॉक्टर की जिद ने उसे बचा लिया। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 16, 2026 12:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video :  डॉक्टर को ऐसे ही धरती पर भगवान नहीं कहा जाता है। इसके पीछे उसकी मेहनत और जान बचाने की जिद है। जिसके कारण वो मरे हुए लोगों में भी जान फूंक देते हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लगभग दम तोड़ चुकी महिला मरीज को सीपीआर दे रही है।  इसके बाद ऐसा चमत्कार होता है, जिसे देख डॉक्टर के चेहरे पर खुशी आ जाती है और वो अपनी 30 मिनट की मेहनत को भूल जाती है।

Viral Video :  महिला डॉक्टर की जिद से बची मरीज की जान

इस वायरल वीडियो को indiarewind.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि,  बिस्तर पर एक महिला का शरीर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। दूसरी तरह महिला डॉक्टर लगातार उसे सीपीआर दे रही है। वो उसे बचाने के लिए अपने सारी मेहनत और जिद को झोंक देती है।

30 मिनट तक महिला मरीज का सीना दबाने के बाद चमत्कार होता है और उसकी टूटती हुई सांसे वापस आ जाती हैं। जब मशीन ग्रीन सिग्नल देती है तो महिला डॉक्टर की जान में जान आती है।  ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  लोग डॉक्टर को सलाम कर रहे हैं। वो डॉक्टर की जिद और मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सीपीआर क्या होता है?

आपको बता दें, सीपीआर इमरजेंसी पर दिया जाने वाला इलाज है। खून का बहाव बंद होने से जब दिल की धड़कन रुक जाती है तो सीपीआर देती है। अगर तुरंत ही सीपीआर दिया जाए तो मरीज की जान बच सकती है। इसमें छाती को दबाया जाता है। इस वायरल वीडियो में भी महिला डॉक्टर मरीज के सीने को दबा रही है। अंत में उसकी मेहनत रंग ले आती है। सीपीआर एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है जिसका इस्तेमाल करना कोई भी आम व्यक्ति सीख सकता है। हार्ट के पैशेंट के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Attack

जुलाई 10, 2026

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Bihar Viral Video

जुलाई 9, 2026

Ghaziabad Viral Video

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026