---Advertisement---

Viral Video: वड़ा पाव गर्ल को इस तरह लड़ते देख लोग रह गए हक्के बक्के, कहा- ‘बिग बॉस 18 में जाने की है तैयारी’

Viral Video: बीच सड़क क्लेश करती दिखी वड़ा पाव गर्ल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं खूब कमेंट, क्या बिग बॉस 18 के लिए स्टारडम बटोर रही लड़की।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 26, 2024 12:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह बात सच है कि पिछले कुछ समय से वड़ा पाव गर्ल सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं और उनकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते रहती हैं। इस सबके बीच एक बार फिर वह चर्चा में है और वजह है एक वीडियो। दरअसल इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल अपनी मां के साथ नजर आ रही है और दोनों ने मिलकर क्लेश किया है। इसे देखने के बाद लोग भी कंफ्यूज हैं कि आखिर लड़ाई हो क्यों रही है लेकिन उन्हें लड़ते हुए देख यूजर्स का कहना है कि शायद वह स्टारडम के लिए ऐसा कर रही है। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में।

वड़ा पाव गर्ल ने किया खूब क्लैश

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वड़ा पाव गर्ल अपनी मां के साथ नजर आ रही है और भीड़ के बीच दोनों लड़ाई करती हुई दिख रही हैं। इस दौरान वड़ा पाव गर्ल की मां कैमरे पर यह कहती हुई नजर आती है कि तुम वीडियो क्यों बना रहे हो और किसके कहने पर यहां आए हो। वहीं वह गाली भी देती है वहीं दूसरे सीन में आप देख सकते हैं कि वड़ा पाव गर्ल एक महिला के साथ भिड़ जाती है। इस दौरान उस पर निजी कमेंट्स भी करती हुई दिखाई देती है। वहीं सामने वाली महिला भी वड़ा पाव गर्ल के गले को पकड़ लेती है।

वीडियो देख लोग कर खूब कमेंट्स

वीडियो के अंत तक समझ नहीं आता है कि आखिर लड़ाई हुई कि क्यों है लेकिन लोगों के कमेंट्स काफी मजेदार हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “बिग बॉस मटेरियल।” तो दूसरे ने कहा, फेम के लिए उनकी भूख और पैसे उन्हें बर्बाद कर देंगे। एक यूजर ने कहा बिग बॉस 18 में जाने की है तैयारी। एक यूजर ने लिखा बिग बॉस के लिए यह ऐसा कर रही है तो दूसरे का कहना है क्लैश गर्ल अब 100 रुपये एक्स्ट्रा चार्ज करेंगी वड़ा पांव के साथ फ्री एंटरटेनमेंट भीड़ को देने के लिए। एक यूजर ने कहा कुछ नहीं सिर्फ बिग बॉस में जाने के लिए कर रही है।

क्या बिग बॉस 18 में दिखेंगी वड़ा पाव गर्ल

गौरतलब है कि वड़ा पाव गर्ल का नाम चर्चा में है और बीते कुछ दिन पहले वह काफी वायरल हो रही थी। उनके ठेले पर लोगों की लंबी लाइन लग जाती है और घंटों इंतजार करते रहते हैं। वहीं अभी कुछ समय पहले यह खबर सामने आई कि बड़ा पाव गर्ल बिग बॉस 18 में नजर आ सकती है हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poonam Pandey

मार्च 11, 2026

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 10, 2026