---Advertisement---

Viral Video: पेट्रोल पंप को चूना लगाकर भाग रहे आदमी के पीछे Police गोली की रफ्तार से दौड़ी? यूजर बोला ‘ऐसी पुलिस ही…’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इसमें वह पेट्रोल को भरवाता है लेकिन पैसे नहीं देता है। लेकिन तभी उसके पीछे पुलिस दौड़ पड़ती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 27, 2024 6:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ऑन लाइन पेमेंट के नाम पर आए दिन स्कैम हो रहे हैं। कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें ग्राहक स्कैनर को पैसे देने के लिए स्कैन तो करता है लेकिन पेमेंट नहीं करता है। एक ऐसा ही ताजा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वायरल हो रहा है। इस (Viral Video)में एक आदमी गाड़ी में ईंधन भरवाता है और पैसे देने के नाम चूना लगा देता है। इस दौरान वह अपनी गाड़ी को जब स्पीड से लेकर निकलता है तो वहीं, पुलिस की गाड़ी भी खड़ी होती है। पुलिस बहुत ही जल्दी एक्शन में आकर अपनी गाड़ी उस आदमी के पीछे लगा देती है जो कि, पेट्रोल पंप (Petrol Pump) वालों को बेवकूफ बनाकर भाग रहा होता है।

पेट्रोल पंप (Petrol Pump) वालों को चूना लगाकर भाग रहे आदमी का Police ने किया तेजी से पीछा

इस (Petrol Pump) की वायरल वीडियो (Viral Video) को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “एक कार ने बिना भुगतान किए भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस समय पर पहुंच गई।” वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, पेट्रोल पंप पर एक आदमी गाड़ी में ईंधन भरवा रहा होता है। गाड़ी का टैंक भरने के बाद वह ऑन लाइन पैमेंट करने के लिए फोन का स्कैनर ऑन करता है और ऐसा दिखाने की कोशिश करता है जैसे कि, उसने पेमेंट कर दिया हो। इसके बाद वह तुरंत गाड़ी में बैठ जाता है। जब तक पेट्रोल कर्मचारियों को अंदाजा होता है कि, उन्हें चूना लग चुका है। तब तक वह फरार हो जाता है लेकिन, तभी पीछे खड़ी पुलिसकर्मियों की गाड़ी एक्टिव हो जाती है और बहुत ही रफ्तार से उस आदमी की कार के पीछे लग जाती है। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो जाती है।

Viral Video पर यूजर्स के रिएक्शन

ये वायरल वीडियो एक्स पर 26 नवंबर को अपलोड की गई थी। इस पर अब तक 8 लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है कि, “ऐसी ही पुलिस होनी चाहिए”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “पहली बार पुलिस टाइम पर आयी है”। इस घटना के (Viral Video) पर यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल अभी तक ये सामने नहीं आ सका है कि, उस आदमी को पुलिस ने पकड़ा या नहीं। ये घटना कब और कहां की है, इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026