---Advertisement---

Viral Video: दोस्तों के मजाक ने हलक पर अटकाई दूल्हे की जान, गिफ्ट खोलते ही हुआ कुछ ऐसा कि कांप उठेंगे आप

Viral Video: दोस्तों ने दूल्हे के साथ मजाक में कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आप भी रह जाएंगे चकित, वीडियो वायरल हो रहा है जहां शादी पर दोस्तों से तोहफा लेना एक दूल्हे के लिए कुछ इस कदर भारी पड़ता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 16, 2026 6:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी के दौरान गिफ्ट के आदान-प्रदान के बारे में तो आप शायद देखे भी होंगे और सुने भी होंगे। मिठाई, जेवर, कपड़े और कीमती तोहफे देने का अपना एक अलग रिवाज है लेकिन क्या कभी अपने सांप गिफ्ट करते हुए देखा है। अगर नहीं तो रोहतास जिले के इस वीडियो को देखकर आप दंग रह जाएंगे जहां दूल्हा अपने दोस्त से गिफ्ट तो ले लेता है। हालांकि उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि उसकी जान ही हलक पर अटक जाती है। वायरल वीडियो देखकर 1 मिनट के लिए आप भी शॉक्ड रह जाएंगे जहां दूल्हे की हवा हवाई निकल जाती है।

दुल्हे को गिफ्ट देखकर लगा झटका

जहां तक वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि किस तरह से लड़के का दोस्त उसे एक गिफ्ट देता है। वे मिठाई के डब्बे को खोलने की जिद करते है। इस दौरान लड़का उत्साहित होकर गिफ्ट को खोल रहा होता है लेकिन उसे तो यह पता ही नहीं था कि उसके दोस्त ने कुछ इस कदर उसके साथ मजाक किया है। उत्साहित होकर वायरल वीडियो में दुल्हा गिफ्ट खोल रहा है लेकिन उसे तगड़ा झटका तब लगता है जब वह पैकेट में सांप बंद देखता है। वह तुरंत ही गिफ्ट को छोड़ देता है।

Viral Video में दुल्हे की स्थिति देख दोस्तों ने उड़ाया मजाक

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दूल्हा सांप वाले डब्बे को अपने दोस्त को पकड़ा कर वहां से खड़ा हो जाता है। इस दौरान उसके दोस्त चटकारे लेते हुए नजर आते हैं और जिस तरह का प्रैंक दूल्हे के साथ हुआ वह सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच चर्चा में है। इसे अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है। कथित तौर पर यह वीडियो बिहार के रोहतास जिले का बताया जा रहा है और एनडीटीवी x चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 12000 व्यूज मिल चुके हैं। जहां दूल्हे के साथ दोस्तों का मजाक चर्चा में है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 16, 2026

Aligarh Viral Video

मार्च 16, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 16, 2026

Bihar Viral Video

मार्च 16, 2026

Karnataka Viral Video

मार्च 16, 2026

Lucknow Viral Video

मार्च 16, 2026