---Advertisement---

Viral Video: चोरी हुआ पिल्ला! तो पुलिसवाली के सामने गिड़गिड़ाने लगी डॉगी मां, वीडियो दिल को छू लेगा

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक डॉगी मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसका बच्चा एक महिला पुलिसकर्मी छिपा लेती है। इसके बाद जो कुछ भी होता है वो लोगों का दिल छू रहा है। ये घटना उत्तर प्रेदश के गोरखपुर की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 22, 2026 6:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मां इंसान की हो या फिर किसी जानवर की हो, उसमें भाव और भावनाएं एक जैसी ही होती हैं। दोंनों अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरती हैं।  मां और बच्चे के प्यार से जुड़ा एक ऐसा ही दिल छूने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी के द्वारा डॉगी मां के साथ मजाक किया गया। लेकिन ये प्रैंक इस मां के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गया वो अपने बच्चे के गुम हो जाने के बाद परेशान हो जाती है और पुलिसवाली के आगे-पीछे घूमना शुरु कर देती है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है कि, पिल्ले और उसकी को देख लोगों का मन भर गया और वो भावुक हो गया। ये पूरी घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टोशन की है।

क्या हुआ जब डॉगी मां का बच्चा हुआ गुम?

महिला पुलिसकर्मी और डॉगी मां का ये वायरल वीडियो  Haji Nizamuddin Abbasi नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला पुलिसकर्मी कुत्ते के बच्चे को मजाक-मजाक में छुपा लेती है।

देखें वीडियो

कुछ देर बाद बच्चे की मां वहां पहुंच गई जब उसको बच्चा नजर नहीं आया तो ढूंढते ढूंढते पुलिसकर्मी के आसपास घूमने लगी मानो उसे समझ आ गया हो कि ,उसका बच्चा यहीं है। जब महिला पुलिस कर्मी ने उसका बच्चा वापस किया तो उसकी बेचैनी खत्म हुई। बच्चा चाहे इंसान का हो या जानवर का मां की ममता एक जैसी होती है।’   वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, रेलवे स्टेशन पर महिला पुलिसकर्मी पिल्ले के साथ कैसे मस्ती कर रही है? वो उसे छिपा देती है। जिसके बाद पिल्ले की मां परेशान होकर उसके आगे-पीछे घूमने लग जाती है। जब पुलिसवाली उसे बच्चा वापस करती है तो वो खुशी हो जाती है।  उसके चेहरे पर खुशी और बच्चे को दोबारा पाने का सुकून साफ देखा जा सकता है।

Viral Video यूजर्स के दिल को छू रहा

इस दिल छूने वाले वायरल वीडियो को एक्स पर 22 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 1.61 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है, ‘माँ की ममता की कोई सीमा नहीं होती चाहे इंसान हो या पशु, अपने बच्चे के लिए प्यार और सुरक्षा का भाव हर माँ में एक जैसा होता है।’   वहीं, काफी सारे यूजर्स इस वीडियो को देख भावुक हो गए हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh Viral Video

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026

Viral Video

अगस्त 22, 2026

Gorakhpur Viral Video

अगस्त 22, 2026

Poonam Dhillon

अगस्त 22, 2026

Govinda

अगस्त 22, 2026