---Advertisement---

Viral Video: रियल मर्दानी! चलती ट्रेन के नीचे समा रहा था आदमी, देखें कैसे महिला पुलिसकर्मी ने अक्ल- हिम्मत से बचाई जान?

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिस कर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो ट्रेन के नीचे गिरे आदमी को अपनी अक्ल से बचा लेती है। इस वीडियो के देख हर कोई हैरान है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 17, 2026 6:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  चलती ट्रेन में बैठने की जल्दी कभी-कभी लोगों को मौत के मुंह तक ले जाती है। आए दिन सोशल मीडिया पर हादसों से भरे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद अफसोस होता है। वहीं, उनकी बेवकूफी पर गुस्सा भी आता है। एक ऐसे ही आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो चलती हुई ट्रेन  में बैठने के लिए इतनी तेजी से दौ़ड़ता है कि, ट्रैक के नीचे गिर जाता है। आदमी  चलती ट्रेन में समाने वाला होता ही है कि, तभी वहां पर महिला पुलिसकर्मी आ जाती है। वो अपनी हिम्मत और अक्ल से उसकी जान बचाती है।

ट्रेन के नीचे आए आदमी की महिला पुलिसकर्मी  ने बचाई जान 

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे ExploreBharat नाम के एक्स हैंडल से 17 मार्च को अपलोड किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी हाथ में सामान लिए चलती हुई ट्रेन के पीछे-पीछे दौड़ रहा है। वो जैसे ही चढ़ने वाला होता है वैसे ही उसका पैर फिसलता है और वो चलती ट्रेन के नीचे आ जाता है। वो बचने के लिए चिल्लाना शुरु कर देता है। तभी वहां पर एक महिला पुलिसकर्मी आती है और उसे बचाती है। महिला की सूझबूझ से आदमी की जान बच जाती है। ये पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे महिला की तारीफ

इस वीडियो पर 1 लाख 25 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है,  ‘रियल हीरो’। दूसरा लिखता है, ‘इस महिल के लिए एक सलाम, जिस तरह से शांत होकर उसने आदमी को बचाया वो काफी अच्छा है’। तीसरा लिखता है,  ‘दुर्घटना से देर भली ऐसी ही घटनाओं के लिए बनी है’।  वीडियो को देखने के बाद यूजर्स महिला पुलिसकर्मी को सलाम ठोक रहे हैं और भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now