Viral Video: औलाद से ज्यादा प्यारी रील! नाव पर लटके 2 साल के मासूम को मां -बाप ने मरने के लिए छोड़ा, देखें फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर मां-बाप की क्रूरता वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने छोटे से बच्चे को नाव पर ही लटकता हुआ छोड़ देते हैं और वीडियो बनाना शुरु कर देते हैं। इसके बाद कुछ  ऐसा होता है , जिसे देख लोगों की रुह कांप जाती है।

Viral Video

Picture Credit: Dinesh Kumar X

Viral Video: इंस्टग्राम रील का लोगों को चस्का ऐसा लग गया है कि, वो वायरल होने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। उन्हें ना तो अपनी जिंदगी की परवाह हैं और ना ही दूसरे लोगों की जान की, उन्हें सिर्फ वीडियो बनाने से मतलब है।सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए माता-पिता के द्वारा भी एक ऐसी ही क्रूर हरकत को अंजाम दिया गया है।  इसमें एक छोटा बच्चा नाव की ग्रिल पर लटका हुआ है।  वो गहरे पानी में लगभग गिरने ही वाला है। लेकिन वहां पर मौजूद लोगों को उसकी जिंदगी से ज्यादा सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना जरुरी है। मासूम बच्चा पानी में लटक ही रहा था। लेकिन तभी  कुछ ऐसा होता है। जिसे देख लोगों की रुह कांप जाती है।

मां-बाप ने रील के लिए बच्चे की जिंदगी दांव पर लगाई

परिजनों की क्रूरता से भरा वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।लेकिन इसे Dinesh Kumar नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि, ‘मां-बाप ने देखा कि उनका बेटा पानी में गिरने के खतरे में है, लेकिन मदद करने के बजाय उन्होंने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।तभी 2 साल के बच्चे की 3 साल की बड़ी बहन आगे आई और उसे खींचकर बचा लिया। शायद सोशल मीडिया के दौर में माता-पिता भी सिर्फ रील बनाने में व्यस्त है।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि,  बच्चा नाव की ग्रिल पर लटकते हुए पानी में गिरने ही वाला है।

देखें वीडियो

लेकिन तभी उसकी छोटी बहन उसे पीछे से पकड़कर अंदर खींच लेती है।  जरा सी लापरवाही मासूम की जान ले सकती थी। गनीमत रही छोटी बच्ची ने उसे अंदर खींच लिया। व्यूज और वायरल होने के लिए माता-पिता के द्वारा की जा रही ये हरकत काफी क्रूरता से भरी हुई है।

Viral Video देख लोगों का फूट गुस्सा

इस वीडियो को एक्स पर 24 अप्रैल को अपलोड किया गया था। वीडियो पर 3000 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम लोगों की गुस्से से भरी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वीडियो देख एक यूजर लिखता है कि, ‘आजकल किसी की जिदंगी की परवाह नहीं है सिर्फ वीडियो बनाओ’। दूसरा लिखता है, ‘थोड़ी सी लापरवाही अभी सबकुछ तबाह हो जाता ऐसे मूर्ख माता-पिता को सोचना चाहिए’। तीसरा लिखता है, ‘रील बाजी के चक्कर में अपना घर बर्बाद करने लगे हैं कुछ लोग’। इस वीडियो को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version