---Advertisement---

Viral Video: धर्म परिवर्तन या सजा! ईसाई बनाने के लिए पानी में डुबोई गई बीवी, शादी के 1 महीने बाद जुल्म को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: पानी में डुबोकर धर्म परिवर्तन के इस वीडियो को देखकर निश्चित तौर पर आपकी हैरानी हो बढ़ सकती है लेकिन पूरा मामला जानकर आपके पैरों तले से जमीन की सच्चाई जानिए डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2026 2:51 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पहले धर्म छुपा कर शादी की और फिर जिस तरह से जोर जबरदस्ती के साथ धर्म परिवर्तन करवाया गया उसने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो ने लोगों को परेशान कर दिया जहां कथित तौर पर शादी के एक महीने बाद ही पूरी तरह से माहौल बदल जाता है। मामला लुधियाना का बताया जा रहा है जहां सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल भी उठने लगे हैं और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां कुछ लोग इसे धर्म परिवर्तन बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे सजा कहते हुए दिखे। जहां महिला को पानी में डुबोकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है।

ससुराल पहुंची लड़की को मिला झटका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NDTV India (@ndtvindia)

वायरल वीडियो की बात करें तो देखा जा सकता है कैसे पीड़िता को जबरन स्विमिंग पूल के पानी में डुबोकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके साथ रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पति ने खुद को जटसीख बताया था। 2 सितंबर को हिंदू रिवाज से मंदिर में शादी की थी लेकिन जब महिला ससुराल पहुंची तब बड़े से हाल को चर्च के रूप में देखकर हैरान रह गई। इसके बाद इस पर धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाया गया।

महिला के धर्म परिवर्तन का नजारा देख हिल गए लोग

इसके साथ ही वायरल वीडियो को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष में मायके वाले पर कथित तौर पर हमला भी किया जिसमें लड़की के पिता गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके साथ ही ससुराल वाले पर दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में जिस तरह से महिला को धर्म परिवर्तन के लिए जोर दिया जा रहा है और उसे पानी में डुबाया जा रहा है उसने एक अलग ही विवाद की शुरुआत कर दी है।

Viral Video को देखकर यूजर्स का खौल उठा खून

जहां इस वायरल वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा, “धर्म परिवर्तन के नाम पर सजा मिल रही है।” एक यूजर ने लिखा, “अच्छे से सोच समझ कर शादी करना चाहिए।” एक यूजर ने कहा जबरदस्ती किसी को धर्म नहीं दिया जा सकता है। एक ने कहा इसे तो देश निकाला मिलना चाहिए। एक ने लिखा क्या पानी में डूबने से लड़की पवित्र हो जाएगी। इंस्टाग्राम से इस वीडियो को 30000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026