---Advertisement---

Viral Video: जिंदगी से बड़ी जिम्मेदारी! सामान बेचकर चलती ट्रेन से उतरती मासूम बच्ची को देख फट रहा यूजर्स का कलेजा, हिम्मत की दे रहे दाद

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। वो ट्रेन में सामान बेचकर उतर रही है। जान की परवाह किए बिना जिस तरह से वो अपनी जिम्मेदारियों को संभाल रही है वो लोगों को काफी भावुक कर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 12, 2025 3:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखकर अफसोस के साथ फक्र होता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही है। सोशल मीडिया पर एक दिल को झकझोरने वाली घटना काफी कतेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक छोटी सी बच्ची चलती हुई ट्रेन से सामान बेचकर नीचे उतरते हुए दिख रही है। बच्ची अपनी जान की परवाह किए बिना ऐसा कर रही है। मासूम के सिर पर सामान की टोकरी रखी हुई है। बच्ची के इरादे कम उम्र में मिली जिम्मेदारियों पर भारी पड़ रहे हैं।

जान पर खेलकर जिम्मेदारियां उठाती दिखी बच्ची

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Vineeth K नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक छोटी सी बच्ची सिर पर टोकरी लिए चलती हुई ट्रेन से उतर रही है। उसे देखकर साफ लगा रहा है वो सामान को बेचकर आ रही है। लड़की की उम्र इतनी ज्यादा कम है कि, देखने वाले दंग है। मासूम अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी जिम्मेदारियों से लड़ रही है।

Viral Video यूजर्स के दिल को छू रहा

मासूम बच्ची के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 10 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 41 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘हार्ट ब्रेकिंग है खेलने की उम्र में ये बच्ची जिम्मेदारियां उठा रही है।’ दूसरा लिखता है, ‘ईश्वर इसकी रक्षा करे लेकिन कोई बच्चा ये डिजर्व नहीं करता है।’ तीसरा लिखता है, ‘मुझे इस छोटी बच्ची की चिंता नहीं है, वह जीवन में अपना रास्ता खुद बना लेगी, क्योंकि उसमें जीने की सारी क्षमता है। मुझे उन बच्चों की ज्यादा चिंता है जिनके पास सब कुछ है फिर भी वे हर दिन और पाने के लिए रोते हैं।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026