---Advertisement---

Viral Video: सचिव जी को भारी पड़ी ‘बाहर वाली’ से आशिकी, घर वाली ने पुलिस के सामने ही धो डाला, देखें वीडियो

Viral Video:  सोशल मीडिया पर पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ती हुई एक बीवी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख हर कोई दंग है। क्योंकि वो पुलिसवाले के सामने ही दोनों को पीट रही है।  ये घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ की बताई जा रही है।  

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 19, 2026 2:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  एक्स्ट्रा अफेयर से जुड़े हुए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण लोगों का अब रिश्तों और पार्टनर के ऊपर से भरोसा उठाता जा रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन  पति-पत्नी और वो से जुड़े वीडियो वायारल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर लोगों को हैरानी के साथ अफसोस भी होता है। लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं कम होती नहीं दिख रही हैं। एक ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर का बताया जा रहा है। यहां पर सचिव को उसकी बीवी ने प्रेमिका के साथ  फ्लैट पर पकड़ लिया और आरोप है कि, पति और उसकी गर्लफ्रेंड की पुलिसवाले के सामने ही पिटाई कर दी। अब इसी घटना का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

बीवी ने धोखेबाज पति और उसकी प्रेमिका को पीटा

आदमी और उसकी प्रेमिका को बीवी के द्वारा पकड़े जाने के वायरल वीडियो को एक्स पर Arun Yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘गर्लफ्रेंड के फ्लैट में पकड़ा गया पंचायत सचिव! दरवाजा खुला तो अंदर का नजारा देख पत्नी का चढ़ा पारा। लखनऊ के गुडंबा इलाके में उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया, जब पत्नी ने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के फ्लैट में पकड़ लिया।बताया जा रहा है कि माल विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में सचिव पद पर तैनात अल्सफ बेग कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट के एक फ्लैट में महिला के साथ मौजूद थे। पति की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर पत्नी सबा मौके पर पहुंच गईं।

देखें वीडियो

दरवाजा खुलते ही पत्नी ने पति को कपड़े उतरी अवस्था में देखा, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पत्नी ने महिला के साथ मारपीट की और पति को जूतियां भी मा.. रीं। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला पति  और उसकी प्रेमिका को चप्पल से पीट रही है। वहीं, पुलिसकर्मी उसे रोकने की कोशिश कर रहा है।

Viral Video का जानें पूरा मामला? 

खबरों की मानें तो, महिला को जब पता चला कि, उसका पति फ्लैट पर प्रेमिका के साथ है तो वो वहां पहुंच गई और दोनों को पीटने लगी। इसके बाद यूपी-112 पुलिस ने मामले को शांत कराया और गुडंबा थाने ले गई। महिला का आरोप है कि, अल्सफ बेग से उसकी शादी साल 2021 में हुई थी। लेकिन पति नशा करता है और मारपीट करता है। दोनों की ढाई साल की बच्ची भी है। पति की हरकतों की वजह से वो किराए के घर में रह रही हैं। बीवी ने पति पर देह व्यापार करने जैसा गंभीर भी लगाया है। मामले पर गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा का बयान आया है। उन्होंने बताया है कि, पति और पत्नी के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है। वहीं, पति के खिलाफ शांति भंग करने के भी आरोप लगे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 19, 2026

Viral Video

अगस्त 19, 2026

Health Tips

अगस्त 19, 2026

Viral Video

अगस्त 18, 2026

Yash

अगस्त 18, 2026

Rhea Chakraborty

अगस्त 18, 2026