---Advertisement---

Viral Video: त्याग! बच्चों को बचाने के लिए चिड़िया ने अपने जीवन को किया समाप्त, सांप और चिड़िया का वीडियो रुला देगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और चिड़िया का एक वायरल वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इसमें चिड़िया अपने बच्चों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे देती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 5, 2025 1:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां की ममता के सामने दुनियाभर की दौलत और नियामत फीकी हैं। जो एक मां अपने बच्चे के लिए कर जाती है, उसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। एक ऐसा ही मां की ममता से भरा हुआ वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इसमें एक चिड़िया अपने बच्चों को बचाने के लिए सांप का निवाला बन जाती है और अपने बच्चों को बचा लेती है। ये चिड़िया जिस तरह से अपनी जान की आहुति देती है, उसे देखकर आपके आंसू निकल आएंगे। ये वीडियो आपकी आंखें नम कर देगा।

बच्चों के लिए सांप का निवाला बनी चिड़िया

चिड़िया का ये Viral Video Wildlife Uncensored मां के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1886946452514947181

वीडियो में देखा जा सकता है कि,एक चिड़िया के घोंसले में सांप घुस जाता है। शिकारी को अपने इतना करीब देख चिड़िया मां अपने नन्हें बच्चों को तेजी से गड्डे से बाहर निकाल देती है। बच्चों के बाहर निकलते ही सांप इस चिड़िया को दबोच लेता है और ये मां बेबस होकर अपनी मौत का इंतजार करने लग जाती है। इस मां ने अपने बच्चों को बचाने में महान त्याग देते हुए खुद को ही शिकार के सामने रख दिया।

Viral Video देख यूजर्स हो रहे भावुक

चिड़िया और सांप के इस वायरल वीडियो को X पर 5 फरवरी को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख 28 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, चिड़िया ने अपनी जिंदगी देकर बच्चों को बचा लिया। दूसरा लिखता है कि, इस चिड़िया के कितने सारे बच्चे हैं? वहीं, तीसरा यूजर लिखता है कि, वीडियो रिकॉर्ड करने वाला क्या कर रहा था।? वीडियो काफी रुला देने वाला है। ये वीडियो कब और कहां का है, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026