VIRAL VIDEO: आज के समय में एक से बढ़कर एक शादियां देखने को मिलती हैं । इस शादियों में खूब मजा भी आता है। कुछ शादियां ऐसी होती हैं, जिसमें कई अजीबों गरीब चीजें देखने को मिलती हैं। ये चीजें ऐसी होती हैं जिसे देखने के बाद शायद आपको भी अपनी आंखों पर से भरोसा उठ जाता है। ऐसी ही एक शादी के वीडियो आज हम दिखाने जा रहे हैं। लेकिन ये शादी किसी इंसान की नहीं हैं बल्कि एक जानवर का है। सोशल मीडिया पर भी इस जानवर के शादी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है । लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग जगह पर शेयर कर रहे हैं।
डॉगीज के शादी का वीडियो हुआ वायरल
https://twitter.com/Hatindersinghr3/status/1633475344568315905?s=20
दोस्तों आपने इंसानों की एक से बढ़कर एक बेहतरीन शादियों को देखा होगा लेकिन क्या अपने आज से पहले किसी डॉगी की शादी का वीडियो देखा हैं। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं। वायरल वीडियो में आप देख रहे होंगे कि एक परिवार बेहतरीन तरीके से अपने डॉगी को सजाकर शादी के लिए ला रहा है। डॉगी के अगल – बगल ढोल नगाड़े बज रहे हैं। दूल्हे के रूप में सजा ये डॉगी इलेक्ट्रिक कार पर सवार होकर अपनी पत्नी के पास जा रहा है। दोनों डॉगी की इंसानों की तरह ही शादी हुई है। शादी के बाद दुल्हा डॉगी अपनी पत्नी को कार में नहीं बल्कि डोली में बिठाकर ले जा रहा है।
Also Read: Viral Video: दिल्ली पुलिस के जवान ने गाया ऐसा गाना की अरमान मलिक भी हुए उनके मुरीद, वीडियो पर दिया इस तरह का रिएक्शन
लोगों को खूब पसंद आया नजारा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का ये नजारा लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को हतीनादर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि डॉगी को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस वीडियो पर लोगों ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपनी शादी के अनुभव को भी साझा किया है।
Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’






