---Advertisement---

Viral Video: निस्वार्थ प्रेम! झुलसती गर्मी में पिता के लिए बेटी का प्यार देख पिघल गया यूजर्स का दिल, अनमोल रिश्ते की झलक देख छलकी आंखें

Viral Video: पिता को धूप से बचाने के लिए छोटी बच्ची ने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं।यह वाकई एक पिता और बेटी के बीच के रिश्ते को बयां करने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2025 3:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहा जाता है बेटियां हमेशा पिता के करीब होती है और बाप बेटी की बॉन्डिंग भी बेहद खास होती है। बेटी चाहे किसी भी उम्र की हो पिता के लिए उनका प्यार हमेशा खास रहता है। हाल ही में एक Video सोशल मीडिया पर खूब Viral हो रहा है जिसमें एक बाप ओर बेटी के बीच बेहद प्यार और स्नेह भरा रिश्ता नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो पर एक यूजर्स ने बेहद ही खूबसूरत कमेंट लिखा है पिता के लिए बेटियों की निस्वार्थ ममता, प्रेम और उनके अनमोल रिश्ते की झलक है। एक पिता के लिए बेटी उसकी परछाई होती है, और एक बेटी के लिए पिता उसका गर्व।

पिता और बेटी का Viral Video में दिखा जबरदस्त बॉन्डिंग

अब वायरल वीडियो को बात की जाए तो इसमें एक पिता साइकिल से अपनी बच्ची को ले जा रहा है और बच्ची स्कूल ड्रेस में दिखाई पर रही है। बच्ची साइकिल के पिछले स्टैंड पर खड़ी है और उसने एक हाथ पिता के गले में डालकर उन्हें पकड़ा हुआ है और दूसरे हाथ से छतरी पकड़ी हुई है जिससे उन दोनों को धूप का लगे। बेशक ये झुलसती गर्मी का मौसम है और गाड़ी के एसी में चलने वाले लोग साइकिल पर लगती गर्मी को न समझ पाए पर इस Viral Video को देख कर उनकी भी आंखें छलक जाएंगी।

बच्ची चाहती तो खुद सिर्फ अपने ऊपर छतरी लगाकर भी बैठ सकती थी पर उसके मासूम दिल को ये पता था कि उसके पापा इस गर्मी में साइकिल चला रहे है तो उन्हें भी गर्मी लग रही होगी। ऐसे में वो अपने साथ साथ पिता का ख्याल भी रख रही है।

वायरल वीडियो को देख लोग हो रहे भावुक

Viral Video देख कर यूजर्स भावुक हो गए और उन्हें अपने दिल की बात कमेंट्स के माध्यम से शेयर की। ये वायरल वीडियो x पर जैकी यादव नाम के यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है जो बहुत से अन्य यूजर्स का दिल छू गया। यूजर ने लिखा बेटियां हिस्सा नहीं मांगती पिता से, बेटियां खुद को पिता का हिस्सा मानती है। साथ की यूजर ने दिल की इमोजी भी शेयर की है जिससे ये झलकता है कि वो खुद भी इस वीडियो को शेयर करते हुए काफी इमोशनल रहा होगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 6, 2026

H1N1

सितम्बर 6, 2026

Miss World 2026

सितम्बर 5, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 5, 2026