---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली में होली पर जापानी लड़की के साथ शर्मनाक हरकत, 3 लड़कों से पूछताछ जारी

होली के त्यौहार पर एक जापानी लड़की के साथ दिल्ली के कुछ लड़कों ने की ऐसी शर्मनाक हरकत। सिर पर अंडा फोड़ लगाया जबरन रंग।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 11, 2023 10:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है लेकिन कुछ लोग इसे गिनहोने पन का त्यौहार भी बना देते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पहाड़गंज से एक भयानक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ युवक होली के दिन एक जापानी लड़की को बहुत बुरी तरह से रंग लगा रहे हैं। वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि, जापान से भारत घूमने आई एक महिला के साथ होली के दिन कुछ लफंगों ने अभद्रता के साथ उस लड़की के ऊपर जबरन रंग भी डाला।

लड़की के सिर पर फोड़ा अंडा

इस शर्मनाक वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स उस जापानी लड़की के सिर पर अंडा भी फोड़ रहा है। वहीं कुछ लड़के उस लड़की के ऊपर जबरन रंग लगा रहे हैं और पीछे से कुछ लोग होली है होली है कर रहे हैं। जैसे ही लड़की लड़कों के चंगुल से छूटती है और भागने लगती है तभी एक लड़का उसके गालों पर लग लगाने की कोशिश करता है लेकिन लड़की उस लड़के को थप्पड़ मार देती है और वहां से चली जाती है।

Also Read: Indian Railways: रेलवे ने इन रूटों पर जाने वाली ट्रेनों को किया रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट

डिप्टी एक्ट के तहत कार्रवाई

ऐसा बताया जा रहा है कि, जिस लड़की को लड़कों ने जबरन रंग लगाया था वह एक जापानी पर्यटक है जो दिल्ली के पहाड़गंज में रह रही थी और अब वह बांग्लादेश चली गई है। इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन लड़कों को पकड़कर पूछताछ की गई है। पकड़े गए लड़कों ने वीडियो में देखी गई घटना के बारे में स्वीकार किया है। बता दें कि, यह सभी लड़के पास के पहाड़गंज इलाके में रहने वाले हैं और होली के लिए उस तरफ गए थे। पकड़े गए लड़कों के खिलाफ डिप्टी एक्ट के तहत कार्रवाई तय की आएगी। इसी साथ लड़की ने अपने टि्वटर हैंडल पर ट्वीट किया कि वह बांग्लादेश पहुंच चुकी है और तन मन से फिट है।

Also Read: Viral IPL Video: Pat Cummins ने बैट से मचाया था आईपीएल में तहलका, जड़े थे मात्र 15 गेंदों में 56 रन, देखें Video

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026