---Advertisement---

Viral Video: बेशर्मी! बीच सड़क बीयर के नशे में अर्धनग्न होकर युवकों ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने इस तरह लगाई अक्ल ठिकाने

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो नोएडा का बताया जा रहा है जिसमें बीच सड़क खुलेआम इस हाल में बर्थडे मनाते दिखे लड़के।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2024 5:46 अपराह्न | Updated: जून 16, 2024 1:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नोएडा की सड़क को खुलेआम प्राइवेट बर्थडे सेलिब्रेशन का अड्डा बनाकर कुछ लड़कों ने मुसीबत को गले लगा लिया। सरेआम बीच सड़क अर्धनग्न होकर बर्थडे को सेलिब्रेट करना इन्हें भारी पड़ गया और पुलिस की हाजिरी लगानी पड़ी। उन्होंने ऐसा सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ कुछ ऐसा भी हो सकता है लेकिन यह तो होना ही था। इस खबर को जानने के बाद आप भी यही कहेंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि कुछ लड़के खुलेआम बीच सड़क मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें न सरकार का खौफ है ना पुलिस प्रशासन का। आईए देखते हैं क्या है खास।

कुछ इस तरह जश्न मनाते दिखे लड़के

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1801536374190829803

वीडियो में ये लड़के बीच सड़क रात में हंगामा काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ इस बात की जानकारी दी गई है कि ये लड़के अपने एक दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ बेशर्मी भी दिखाई। दरअसल वीडियो में आप देखेंगे कि ये लड़के अर्धनग्न अवस्था में हैं और उन्हें किसी भी चीज की कोई चिंता नहीं है। वीडियो में आप देखेंगे कि गाड़ी पर सवार एक लड़का बियर को बीच सड़क उछाल रहा है और उसके दोस्त नीचे डांस कर रहे हैं।

पुलिस पड़ी पीछे

@SachinGuptaUP एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “नोएडा में सड़क पर बोलेरो की छत पर खड़े होकर आधे नंगे होकर एक दूसरे पर बियर फेंक कर बर्थडे मनाया जा रहा। पुलिस ने सुनील टांक, अरुण उर्फ चिंदी, रोहित सिंह को गिरफ्तार किया। बोलेरो गाड़ी सीज की। इस पर केंद्रीय निगरानी समिति भारत सरकार सदस्य प्रतिनिधि लिखा था। फिलहाल इस बारे में और जानकारी का इंतजार है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

लोगों ने कहीं ये बात

इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी इस पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा पुलिस को इन लड़कों का भी डीजे बजा देना चाहिए तो दूसरे ने कहा आधुनिकता में अंधे हो चुके हैं। एक यूजर ने कहा तब कुछ नहीं होगा चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा। एक यूजर ने कहा घर वालों से पैसे मांगते नए कपड़े के लिए और सड़क पर नंगे होकर हो हल्ला कर रहे हैं बेशर्म।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

India's Got Latent 2

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

Lucknow Viral Video

जून 21, 2026

Nishant Kumar

जून 21, 2026

Father's Day 2026

जून 21, 2026