---Advertisement---

Viral Video: DJ पर ब्यॉयफ्रेंड साथ मार रही थी लटके-झटके, लेकिन तभी पीछे से आए लड़के ने जोर से मारा थप्पड़, कुटाई देख यूजर्स ले रहे मजे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गर्लफ्रेंड और ब्यॉयफ्रेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह साथ डांस कर रहे होते हैं, लेकिन तभी पीछे से एक अन्य लड़का आता है और पिटाई कर देता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 19, 2025 12:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसे नजारे कैद हो जाते हैं, जिन्हें देखकर हंसी भी आती है और अफसोस भी होता है। एक ऐसा ही वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें एक लड़की डीजे पर ब्यॉयफ्रेंड डांस कर रही थी। दोनों काफी मस्ती करते हुए मूमेंट को एंजोए कर रहे थे लेकिन, तभी पीछे से एक लड़का आता है और लड़की के ब्यॉयफ्रेंड को पीट देता है। इस वीडियो को देख अब यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं।

DJ पर गर्लफ्रेंड संग झूम रहे ब्यॉयफ्रेंड की पिटाई

ये Viral Video किसी शादी या फिर फंक्शन का लग रहा है। क्योंकि वहां पर मौजूद अधिकतर लोगों ने पीले कपड़े पहने हुए हैं।

Watch Post

वीडियो में कुछ लोग डीजे पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। इन लोगों में एक लड़की और लड़का भी है। जो कि, गाने पर झूमकर नाच रहे हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं है कि, उनके साथ क्या होने वाला है? दरअसल जब ये कपल झूम रहा होता है तो तभी पीछे से एक पीला कुर्ता पहना हुआ लड़का आता है और डीजे पर नाच रहे युवक के कान पर जोर का थप्पड़ मार देता है। झापड़ पड़ते ही युवक डीजे पर चित होकर गिर जाता है और लड़की वहां से चली जाती है।

Viral Video देख यूजर बोला- ‘इसे सिंगल ही रहना चाहिए’

इस मारपीट के वायरल वीडियो को nagpuri_page_ranchi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 34000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘ये लड़का है एक थप्पड़ में ही जमीन पर गिर गया’। दूसरा लिखता है कि, ‘इतनी खतरनाक बेइज्जती’। तीसरा लिखता है कि, ‘इसे सिंगल ही रहना चाहिए’। यूजर्स इस वीडियो पर फनी कमेंट कर रहे हैं। वीडियो की सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026