---Advertisement---

Viral Video: चलती मेट्रो में इस लड़के ने की ‘Jawan’ के Shah Rukh Khan की नक़ल, तो लोग बोले ‘क्या बात है SRK स्टाइल’

Viral Video: Shah Rukh Khan और उनकी फ़िल्म ‘Jawan’ को लेकर लोगों की दीवानगी आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। वहीं एक SRK फैन का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह फ़िल्म में शाहरुख़ के मेट्रो वाले एक सीन को रीक्रिएट करता दिख रहा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 15, 2023 4:13 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन लाखों-करोड़ों वीडियो शेयर की जाती हैं। मगर इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो लोगों के दिलों में अपनी जगह बना पाती हैं। वहीं आजकल सोशल मीडिया पर मेट्रो के अंदर डांस करना भी बहुत ट्रेंड में है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक लड़का मेट्रो के अंदर अपने डांस स्टेप्स से सबका दिल जीत रहा है। 

फ़िल्म ‘Jawan’ के Shah Rukh Khan की नक़ल करता दिखा ये लड़का 

दरअसल यह वीडियो अनमोल खतरी नाम के एक लड़के का है जिसने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अनमोल मेट्रो के अंदर बॉलीवुड सिंगर हेमंत कुमार द्वारा गाए पॉपुलर गाने ‘बेक़रार करके हमें’ पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो की ख़ास बात यह है कि इसमें वह Shah Rukh Khan की फ़िल्म ‘Jawan’ का हुक स्टेप करते दिख रहे हैं। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “मेरा ‘जवान’ मूमेंट, आपका क्या है? शाहरुख़ खान आपका छोटा सा फैन सर! और मेरा एक पसंदीदा गाना ‘बेकरार करके हमें यूं ना जाइये, आपको हमारी कसम लौट आइये’।” आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘Jawan’ के एक सीन में Shah Rukh Khan भी मेट्रो के अंदर इसी गाने पर डांस करते हैं। उनके इसी सीन को अब अनमोल ने रीक्रिएट किया है। 

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 

अनमोल खतरी द्वारा शेयर की गई इस Viral Video पर 2.4 मिलियन व्यूज़ आ चुके हैं। वहीं उनका शाहरुख़ के डांस को कॉपी करने का यह अंदाज़ लोगों को काफ़ी पसंद आ रहा है जो उनके वीडियो पर कमेंट करके उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “क्या बात है सर जी, SRK स्टाइल।” दूसरे यूज़र ने लिखा “शाहरुख़ सर याद आ गए आपका वीडियो देखतर। बहुत बढ़िया!” तीसरे यूज़र ने लिखा “मुस्कान से बिलकुल शाहरुख़ लग रहे हो।” एक यूज़र ने कमेंट किया “अनमोल आपने अभी-अभी इस पुराने गाने को पुनर्जीवित किया है। बहुत बढ़िया, बहुत मधुर!” एक यूज़र ने लिखा “बहुत बढ़िया भाई! पहली बार मेट्रो की कोई डांस वीडियो अच्छी लगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026