---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर लड़के का झन्नाटेदार डांस वायरल, वीडियो देख घंटों तक नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में आए दिन लोग अजीबोग़रीब कारनामे करते नज़र आते हैं। पिछले काफी समय से दिल्ली मेट्रो से ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें लोग एक दूसरे से लड़ते और नाचते नज़र आये हैं। इसी तरह का एक अजीबोग़रीब वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 20, 2023 4:29 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में आए दिन लोग अजीबोग़रीब कारनामे करते नज़र आते हैं। पिछले काफी समय से दिल्ली मेट्रो से ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें लोग एक दूसरे से लड़ते और नाचते नज़र आये हैं। इसी तरह का एक अजीबोग़रीब वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक लड़का मेट्रो के अंदर ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर नाचता नज़र आ रहा है। 

दिल्ली मेट्रो में ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर लड़के ने किया डांस 

शनिवार को सामने आए इस वीडियो में एक लड़का गले में दुपट्टा लिए मेट्रो के अंदर ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर डांस करता दिख रहा है। लड़के के दोस्त उसका वीडियो बना रहे हैं और उससे अलग-अलग चीज़ें करने के लिए कह रहे हैं। लड़का भी अपने दोस्तों के रहे मुताबिक अलग-अलग हरकतें करते दिख रहा है। उसने चलती गाड़ी में कभी ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने के स्टेप्स किये तो कभी अपने दोस्तों की फ़रमाइश पर पोल डांस किया। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी मज़ेदार प्रतिक्रिया 

दिल्ली मेट्रो से लड़के का ऐसा वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मज़ेदार कमेंट करने शुरु कर दिये। एक यूज़र ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “मेट्रो में रोडीज़ के ऑडिशन कब से होने लग गए हैं”। दूसरे ने लिखा “सोमवार को देखेंगे”। एक और ने लिखा “मेरे समय पर कहां होते हैं ये….हम तो बोर होते हैं मेट्रो में”। एक और ने लिखा “आज़ादपुर का छपरी”। 

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

एक तरफ़ जहां लोग ऐसे वीडियो पर मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ़ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूज़र ने मेट्रो की सुरक्षा पर सवाल करते हुए कहा “संगीत बजाने और वीडियो बनाने के लिए इन्हें दंडित क्यों नहीं किया जाता? क्या इस बकवास के लिए कोई नियम नहीं है?” दूसरे ने कमेंट किया “मेट्रो में जो पुलिस गार्ड खड़े होते हैं वह कहां हैं इस समय जब यह वीडियो बनाते हैं….ऐसे लोगों को मेट्रो रुकते ही स्टेशन पर उतार कर बाहर फेंक देना चाहिए”। 

ग़ौरतलब है कि डीएमआरसी (DMRC) के नियमों के मुताबिक़ मेट्रो के अंदर गाना बजाना, तस्वीरें लेना और वीडियोग्राफ़ी सख्त मना है। वहीं यह पहली बार नहीं है जब किसी ने मेट्रो के अंदर इस तरह डांस किया हो। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं जिनमें लोग इस तरह की हरकतें करते नज़र आए हैं। इससे पहले भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की भरी मेट्रो में डांस करती दिखी थी। इसके अलावा मेट्रो में लोगों के बीच झगड़ों के वीडियो भी काफ़ी वायरल होते रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026

Subedaar Teaser

फ़रवरी 11, 2026