---Advertisement---

Viral Video: कंधे छोटे जिम्मेदारी बड़ी! पैर से लाचार मां के लिए छोटा बच्चा बना कलयुगी श्रवण कुमार, देख छलक जाएंगे आंसू

Viral Video: पैर से नहीं चल पा रही थी मां और ऐसे में छोटे से बच्चे ने जो किया वह देखकर आपका मन भी इमोशनल हो जाएगा। यह वीडियो देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं। छोटा बच्चा जो वाकई कलयुगी श्रवण कुमार कहा जाने लगा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2026 4:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जन्म लेने के बाद से मां-बाप अपने बच्चों के लिए वह हर चीज करते हैं जिससे उनके दिल के टुकड़े का जीवन बेहतर हो सके। बिना किसी लालच के वे अपने बच्चों के भविष्य को संभालने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। कुछ बच्चे मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा बनते हैं लेकिन कुछ मुश्किल में साथ भी छोड़ देते हैं। हालांकि इस सबके बीच वायरल वीडियो आपको इमोशनल कर देगा जहां डायपर पहना हुआ छोटा सा बच्चा जिसे अभी दुनिया की समझ भी नहीं हुई है। वह पैर से लाचार अपनी मां के लिए कुछ ऐसा कर जाता है जो उसे कलयुगी श्रवण कुमार बताने के लिए काफी है। वायरल वीडियो देखकर शायद आप भी नि: शब्द रह जाए।

वायरल वीडियो में बेसहारा मां की मदद के लिए बच्चा बना मसीहा

यह वीडियो देखकर निश्चित तौर पर आपके भी मन में यह सवाल उठेगा कि इतना छोटा बच्चा कैसे अपने छोटे से कंधे पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी ले सकता है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सच्चाई की कोई पुष्टि भले ही ना की गई हो लेकिन वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से जमकर शेयर किया जा रहा है। ऐसे में लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छोटा बच्चा अपनी मां जो पैर से लाचार है उसे कंधे पर बिठाने की कोशिश कर रहा है। यह पल वाकई दिल को झकझोर देने वाला है।

Viral Video को देख लोगों ने बच्चों पर लुटाया वीडियो

वहीं इस सबके बीच वायरल वीडियो को 20000 से ज्यादा व्यूज x चैनल से मिल चुके है। जहां एक यूजर ने कहा यह दृश्य देखकर मन प्रसन्न हो गया। एक मासूम बच्चे को इतना बड़ा साहसिक कार्य करना बड़े बच्चे ऐसा करने में कभी भी नहीं आगे आएंगे वह तो मां-बाप को अपना गुलाम समझता है। एक ने कहा भले कंधे छोटे हैं पर जिम्मेदारियां और सोच बहुत बड़ी है। ऐसी संतान ही बड़े होकर आगे चलकर अपने माता-पिता का सहारा बनते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा बच्चे की मंशा कितनी अच्छी है यह अहम है तो एक यूजर ने कहा यह बेहद भावनात्मक और सुंदर है।

निश्चित तौर पर वायरल वीडियो में मासूम की मासूमियत देखकर लोग तारीफ करने में पीछे नहीं हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2

मार्च 19, 2026

Chandrika Dixit

मार्च 19, 2026

Divyanka Tripathi

मार्च 19, 2026

Elvish Yadav

मार्च 19, 2026

Salman Khan

मार्च 19, 2026

Vitamin B12

मार्च 19, 2026