---Advertisement---

Viral Video: राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा करने पहुंचा सांप, देखें फिर बेजुबान के साथ इंसानों ने क्या किया?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सांप राजधानी एक्सप्रेस में पकड़ा गया है। वो ट्रेन तक कैसे पहुंचा इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन, इसका अंजाम देख लोग दंग हो रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 8, 2025 11:21 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: क्या हो जब इंसानों की तरह ट्रेन में सांप सफर करने लगे? ये बात पढ़ने और सुनने में काफी अजीब और डरावनी लगती है। लेकिन सोचिए जिनके साथ ऐसा हुआ होगा उनकी क्या हालत हुई होगी? Social Media पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें एक सांप को राजधानी एक्सप्रेस से पकड़ा गया है। ट्रेन में घुसे सांप को देखकर पहले तो यात्रियों की हालत खराब हुई उसके बाद जिन यूजर ने इसे अपनी वीडियो में देखा , फिर उनके होश उड़े। ट्रेन में घुसे इस सांप के साथ इंसान जो करते हैं वो अब वायरल हो रहा है।

क्या हुआ जब Rajdhani Express में निकला सांप?

इस Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Maharashtra Bandhu News नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया है।

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “ट्रेन में सांप! ट्रेन संख्या 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस?” ये घटना कब की है इसे लेकर आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी ने कपड़े में सांप को पकड़ा हुआ है। आस-पास मौजूद लोग इस बेजुबान को देखकर डर भी रहे हैं और हंस भी आ रहे हैं। इसके बाद एक व्यक्ति समझदारी दिखाते हुए इस सांप को ट्रेन के गेट से बाहर फेंक देता है। वह ये सबकुछ इस तरह से करता है कि, यात्रियों और इस बेजुबान को कोई दिक्कत नहीं होती है।

Viral Video पर रेलवे ने दिया रिएक्शन

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सांप का साइज लंबा है लेकिन, वो मोटा नहीं है। वो यात्रियों के कोच तक कैसे पहुंचा? इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस वायरल वीडियो को एक्स पर 6 मई को अपलोड किया गया था। इस पर कई सारे व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। जिसमें लिखा है कि, “आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को अवगत कराया गया।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Siya Goyal 

जून 27, 2026

Kidney Health

जून 27, 2026