---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ सरेआम हुई मारपीट, लहूलुहान मुंह के साथ महिला ने बनाया वीडियो

Viral Video: सरेआम रोड पर महिला के साथ हुई मारपीट।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 21, 2024 12:11 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के कई सारे वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं । इन वीडियो को देख लोगों की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं। एक बार फिर एक ऐसा ही महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला के मुंह से काफी खून निकल रहा है और वो रोती हुई बता रही है कि, उसके बच्चों के सामने एक आदमी ने रोड पर उसके साथ मारपीट की है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ सरेआम मारपीट

इस घटना के वीडयो को jerlyndsilva नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को एक दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर जेरिलन डिसिल्वा ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, शनिवार को बानेर-पाशान लिंक रोड पर गाड़ी चलाते समय उन पर हिंसक हमला किया गया।

ये घटना तब हुई जब एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। इस दौरान वह बता रही हैं कि, वह सही जगह गाड़ी चला रही थीं, लेकिन फिर अचानक से गाड़ी का चालक उतरता है उसे उनके साथ मारपीट करना शुरु कर देता है। इस दौरान वह मुंह पर काफी जोर के मारता भी जिसकी वजह से जेरिलन डिसिल्वा के मुंह से खून निकलने लग जाता है। महिला का आरोप है कि, उस आदमी ने उसके बाल भी खींचे और उसके बच्चों के सामने उसके साथ मारपीट की।

Viral Video देख लोगों को आ रहा गुस्सा

जेरिलन ने यह भी बताया कि वह आदमी उसका पीछा 2 किलोमीटर से कर रहा था। इस दौरान महिला ने पुणे में महिलाओं और बाइक चालकों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए न्याय की अपील की भी है। इस वीडियो को देख लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है वह सभी पुणे पुलिस से एक्शन लेने के लिए बोल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonali Raut

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026