---Advertisement---

Viral Video: 85 साल के बूढ़े आदमी को बेटे-बहू ने चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा, क्रूरता देख औलाद से उठ जाएगा भरोसा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बूढ़े  आदमी को पीटते बेटे-बहू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों मिलकर बुजुर्ग के साथ दरिंदगी कर रहे हैं।इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 11, 2026 5:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:   सोशल मीडिया पर बूढ़े माता-पिता को पीटते बेटे और बहू का दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ रहा है। ये घटना गोवा के बेतालबातिम की बताई जा रही है। बुजुर्ग आदमी की उम्र 85 साल बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, बेटा और बहू मिलकर एक-दूसरे को बेरहमी से पीट रहे हैं। इस दौरान बेबस बूढ़ा आदमी रहम की भीख मांग रहा है। लेकिन दोनों में किसी को भी बुजुर्ग की हालत पर ना तो तरस आ रहा है और ना ही अपनी हरकत पर शर्म आ रही है। इस घटना की शिकायत लंदन से शिकायत बुजुर्ग के एक अन्य रिश्तेदार ने कोलवा पुलिस को ऑन लाइन की है।

 बूढ़े बाप को बेटे और बहू ने पीटा

बूढ़े पिता को बीवी के साथ मिलकर पीटते बेटे और बहू के वायरल वीडियो को एक्स हैंडल Siraj Noorani नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि,  ‘गोवा से चौंकाने वाला मामला बेटाल्बाटिम के एक 85 साल के बुजुर्ग के साथ उनके बेटे और बहू ने कथित तौर पर मारपीट की।

देखें वीडियो

परिवार के एक दूसरे सदस्य ने, जो अभी लंदन में हैं, कोलवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उस व्यक्ति का कहना है कि उनके पास घटना का वीडियो फुटेज है और उन्होंने पुलिस से FIR दर्ज करने और बुजुर्ग पिता की सुरक्षा करने की मांग की है ।कानूनी कार्रवाई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और ये धाराएं लगाई हैं: – BNS धाराएं 115, 126, 127, 352, 351(3) r/w 3(5)।’

Viral Video पर पुलिस का एक्शन

इस वायरल वीडियो पर कोल्वा पुलिस ने शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 की शाम को एक्शन लिया गया है। आरोपी बेटे की पहचान इसिडोरेओ सूजा और उसकी बीवी आइरीन गोंसाल्वेस के रुप में हुई है। वहीं, पीड़ित का नाम ससुर लोयाला सूजा है। खबरों की मानें तो लिस के मुताबिक, पीड़ित लोयाला सूजा के सिर, चेहरे, गर्दन और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसकी बीवी पर कोई एक्शन नहीं लिया है। इस मामले को समाज कल्याण निदेशक दीपक देसाई ने उठाया है और गोवा के डीजीपी से एक्शन की मांग की है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 11, 2026

Viral Video

जुलाई 11, 2026

Viral Video

जुलाई 11, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 11, 2026

Heart Health

जुलाई 11, 2026

Periods

जुलाई 11, 2026