---Advertisement---

Viral Video: UP में राह चल रही लड़की पर अवारा कुत्ते ने किया जबरदस्त अटैक, यहां देखिए क्या हुआ अंजाम

Viral Video: आवारा कुत्ते को देख लोग अपने रास्ते बदल लेते है क्योंकि वे कभी भी अटैक मोड में आ जाते हैं और इसका एक सबूत है यह वीडियो। इसमें एक मासूम बच्चे के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप हो जाएंगे हैरान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2024 3:06 अपराह्न | Updated: मई 20, 2024 6:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आवारा कुत्ते का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन इसके नए मामले सामने आ रहे हैं। जहां कुत्ते इंसानों को अपना शिकार बना रहा है। वे राह चलते कब किस पर अटैक कर जाएं इस बात का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में यूपी की बरेली से एक घटना सामने आ रही है जिसे देखने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी वायरल हो रहा है जो कुत्ते के तांडव का जीता जागता सबूत है।

मासूम बच्ची की जान आई आफत में

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो मासूम बच्ची सड़क पर जा रही होती है तभी एक कुत्ता उधर से आता है। वहीं एक बच्ची तो डरकर आगे निकल जाती है तो दूसरी बच्ची वहां जब पीछे पलट कर कुत्ते की तरफ देखती है तो कुत्ता भी अटैक मोड में आ जाता है। वह उस पर झपट्टा मार देता है तो लड़की वही गिर जाती है और कुत्ता उस पर चढ़ जाता है।

बच्ची के मदद के लिए आए लोग

वहीं उसके बाद और कुत्ते भी नजर आते हैं। यहां तक वीडियो को देखने के बाद आपकी सांसे थम जाएगी लेकिन फिर दिखाई देता है कि सड़क पर दूर कुछ लोग दौड़कर कुत्ते से लड़की को बचाने के लिए आते हैं। लोगों को आते देख डर कर कुत्ता और उसके साथी भाग जाते हैं। लड़की की सहेली और मदद के लिए आए लोग उस बेचारी मासूम बच्ची को उठाते है।

वीडियो देख लोग उठा रहे सवाल

यूपी के बरेली की यह घटना लोगों को सचेत करने के लिए काफी है कि हमेशा आवारा कुत्तों से सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि ये किसी के सगे नहीं हैं। Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 500000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट में आवारा कुत्ते को लेकर नियम और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन पर सवाल उठा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Hardoi News

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026