---Advertisement---

Viral Video: अलौकिक! भगवान का टीका लगते ही आस्था से झुक गया कुत्ता, जानवर में दिखी अद्भुत श्रद्धा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अलौकिक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता भगवान का टीका लगते ही सिर को झुका लेता है। इतना ही नहीं वह हाथ भी जोड़ता है। ये वायरल वीडियो फैंस का मन मोह रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 11, 2025 4:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी अलौकिक घटनाएं कैद हो जाती हैं। इन्हें देख यकीन कर पाना मुश्किल होता है कि, क्या ये भी हो सकता है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वायरल वीडियो चर्चा में है। इसमें एक कुत्ते को मंदिर के बाहर जैसे ही भगवान का टीका लगाया जाता है वह बहुत ही श्रद्धा भाव से अपने सिर को झुका लेता है। इतना ही नहीं वह अपने दो हाथों पर खड़ा भी हो जाता है। ये वीडियो इतना अद्भुत है कि, देख यकीन नहीं होगा।

टीका लगवाते ही झुक गया कुत्ता

आपको बता दें, सोशल मीडिया प्लटफॉर्म Instagram Account पर एक पालतू कुत्ते का भावुक कर देने वाला वायरल वीडियो चर्चा में आ गया है।

Watch Post

ये वीडियो जनकपुर धाम नेपाल का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, भगवा पहना एक व्यक्ति कुत्ते के माथे पर टीका लगा रहा है। हैरानी की बात ये है कि, वह इस दौरान बहुत ही आराम से सिर झुका कर टीका लगवा भी रहा है। कुत्ते ने दो आगे के हाथों को भी खड़ा किया हुआ है। कुत्ते को देखकर ऐसा लग रहा है कि, वह भी ईश्वर की आस्था में सिर झुका कर अपनी हाजिरी दर्ज करा रहा है। इस जानवर में ईश्वर के प्रति अद्भुत श्रद्धा देखने को मिल रही है। यही वजह है कि, इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स मंत्रमुग्ध हो गए हैं। कुत्ते के इस भाव ने लोगों को चकित कर दिया है।

Viral Video यूजर बोला- ‘ये बहुत ज्यादा समझदार है’

कुत्ते का ये वीडियो कब और कहां का है? इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे karzen-kanchi नाम के इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले ही अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 3 लाख 63 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘ये बहुत ज्यादा समझदार है’। दूसरा लिखता है कि, ‘प्रभु तेरी लीला प्यारी है’। कुत्ते का ये अनोखा वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026