---Advertisement---

Viral Video: ताकतवर सांड को हल्के में लेना शख्स को पड़ा महंगा, सींगों पर उठाकर हवा की करा दी सैर

Viral Video: सांड को हल्के में लेकर एक शख्स ने करवा ली अपनी बेइज्जती, हुआ कुछ ऐसा जिसे देखकर हैरान रह जाएंगे आप, आईए देखते हैं वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2024 2:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जानवरों के साथ पंगा लेने के बाद लोगों को नानी याद आ जाती है। ऐसे में कभी भी किसी जानवर के साथ भिड़ने से पहले 100 दफा सोचने की जरूरत होती है क्योंकि वे अगर भड़क गए तो तूफान आने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में एक शख्स को एक ताकतवर सांड के साथ फिरकी लेना भारी पड़ा और उस शख्स की जो हालत हुई उसे देखकर आप घबरा जाएंगे और खौफ में आ जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में है यह वीडियो

हवा में बात करता दिखा शख्स

इस वीडियो में एक शख्स रस्सी के सहारे सांड को रोकने की कोशिश में जुटा हुआ है और इस दौरान हर तरफ कीचड़ ही कीचड़ दिखाई दे रहा है। सांड को रस्सी के सहारे रोकने की कोशिश शख्स को महंगा पड़ा और सांड ने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद उसने कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल उसने अपने सींग से शख्स को उठाकर दूर फेंक दिया और उसे बता दिया कि हवा में कैसे बात करनी है।

नजारे को देख लोगों को आई हंसी

सांड ने शख्स को गेंद की तरह हवा में उछाल कर फेंका और उस शख्स की हालत दयनीय हो गई क्योंकि वह कीचड़ में कुछ इस कदर पटकाया जैसे बॉल स्टेडियम के पार चली गई हो। वहां मौजूद सांड की भीड़ इस नजारे को एंजॉय कर रही हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं और हंसी के फव्वारे फूट पड़े हैं। lIano_alegre इंस्टाग्राम चैनल से ज्यादा इस वीडियो को 27000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

आफत में आई शख्स की जान

इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। सांड के साथ भिड़ने के चक्कर में लोगों की जान अटक जाती है और इस शख्स के साथ भी कुछ हो ऐसा ही हुआ। इसमें वह सांड के साथ मस्ती करते हुए अपनी जान आफत में डाल ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026