---Advertisement---

Viral Video:शिक्षक दिवस की पार्टी टीचर को नहीं आयी रास, स्टूडेंट की मुंडी पकड़कर की जबरदस्त धुनाई , देखें वीडियो

Viral Video: शिक्षक दिवस की पार्टी में अचानक मास्टर जी को आया भयंकर गुस्सा। लड़के को जमकर पीटा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 5, 2024 3:28 अपराह्न

teacher viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज पूरे देशभर में भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शिक्षक दिवस Teacher’s Day मनाया जा रहा है। छात्र एवं छात्राएं अपने गुरुओं के सम्मान में अपने विचार प्रकट कर रहे हैं और इस दिन को धूमधाम से मना रहे हैं। ऐसे ही एक सेलिब्रेशन का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो क्लास रुम का है, जिसमें छात्र अपने शिक्षक के सम्मान में जश्न मना रहे हैं। इस दौरान मास्टर जी कुर्सी पर बैठे हैं और छात्र इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं, तभी अचानक से मास्टर जी को गुस्सा आ जाता है और वह एक छात्र की गर्दन पकड़कर जबरदस्त तरीके से पिटाई कर देते हैं।

शिक्षक दिवस की पार्टी पर टीचर ने छात्र को पीटा

इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में छात्रों में शिक्षक दिवस को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसलिए वह चारों तरफ खुश होकर तालियां बजा रहे हैं और स्नो स्प्रे उड़ा रहे हैं। तभी एक छात्र स्नो स्प्रे अपने मास्टर साहब के बहुत नजदीक ले आता है और उनके ऊपर डाल देता है। इसके बाद टीचर को इस छात्र पर बहुत भयंकर गुस्सा आ जाता है और वह बुरी तरह से पिटाई कर देते हैं। इस घटना का वीडियो आज शिक्षक दिवस के मौके पर काफी वायरल हो रहा है।

Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे

इस Viral Video को 5 सितंबर यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देख लोगों के अपने पुराने दिन याद आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, टीचर-टीचर ही होता है। एक यूजर लिखता है कि, हो गई धुनाई। वहीं एक यूजर लिखता है कि, टीचर डे का प्रसाद दे दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026