Viral Video: शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा के साथ टीचर ने दरिंदगी की है। शिक्षक ने हैवानियत की सभी हदों को पार करते हुए बच्ची को इतनी बेरहमी से पीटा कि, उसके आधे सिर के बालों को जड़ से ही उखेड़ दिया। बच्ची अपना दर्द कैमरे के सामने बयां कर रही है। इसके साथ ही टीचर की नीच हरकत को भी दिखा रही है। ये घटना उत्तर प्रदेश के भदोई जिले के प्रा इवेट स्कूल की है। सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
मासूम छात्रा के टीचर ने उखेड़े बाल
मासूम छात्रा का दर्द बयां करने का वीडियो एक्स पर Rahul Saini नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है, ‘शर्मनाक: कक्षा 3 की छात्रा के साथ शिक्षक ने की बर्बरता..पिटाई की गालियां दी इसके बाल उखाड़े..! पीड़ित छात्रा का आरोप सुनिए -यूपी के जिला भदोही में एक निजी स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा अनोखी ने शिक्षक मनोज पर अभद्रता करने पिटाई करने और बाल उखाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है..!आरोप है कि शिक्षक आए दिन बच्चों के साथ अभद्रता करता है पिटाई करता है..!स्कूल प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं करता..! ऐसे नालायक बदतमीज़ शिक्षकों पर क्या कार्यवाही होनी चाहिए.?’
देखें वीडियो
शर्मनाक: कक्षा 3 की छात्रा के साथ शिक्षक ने की बर्बरता..पिटाई की गालियां दी इसके बाल उखाड़े..!
पीड़ित छात्रा का आरोप सुनिए –
यूपी के जिला भदोही में एक निजी स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा अनोखी ने शिक्षक मनोज पर अभद्रता करने पिटाई करने और बाल उखाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है..!
आरोप है कि शिक्षक आए दिन बच्चों के साथ अभद्रता करता है पिटाई करता है..!
स्कूल प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं करता..!ऐसे नालायक बदतमीज़ शिक्षकों पर क्या कार्यवाही होनी चाहिए.?
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) October 15, 2026
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, बच्ची अपने सिर का हाल दिखा रही है। इसके साथ ही बता रही है कि, किस तरह से शिक्षक ने कसाई बनकर उसके साथ ये बर्बता की है। ये घटना मन को विचलित करने वाली है।
Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन
बच्ची के साथ हुई इस क्रूरता पर भदोई पुलिस का भी रिएक्शन आया है। इसके साथ ही एक्शन की जानकारी देते हुए वायरल वीडियो के नीचे पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘कृपया पूर्ण विवरण के साथ अपना प्रार्थना पत्र थाना स्थानीय पर प्रस्तुत करें। संबंधित को जांच व आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।’ ये घटना इतना ज्यादा सोच में डाल देने वाली है कि, लोग इस टीचर पर तुंरत एक्शन की मांग कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







