---Advertisement---

Viral Video: टीचर बना जल्लाद लड़की की चोटी पकड़कर बेरहमी से बजाए थप्पड़, देखें स्कूल के अंदर कैसे हुई दरिंदगी?

Viral Video: सोशल मीडिय पर स्कूली छात्रा को बेरहमी से पीटता एक शिक्षक वायरल हो रहा है। वो स्कूल के अंदर नीच हरकत को अंजाम दे रहा है। इस घटना को देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 13, 2026 5:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  स्कूल के अंदर छात्रा की चोटी पकड़कर पीटते टीचर का एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है। ये घटना राजस्थान के लोहावट की बताई जा रही है। बच्ची को  टीचर के द्वारा दी जा रही ये क्रूर सजा बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है वो एक्शन की मांग कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि, लड़की को पीटते गुरुजी सरकारी स्कूल के हैं।  टीचर का ये बर्ताव अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस घटना ने लोगों को गुस्सा दिला दिया है।

टीचर ने लड़की को बाल पकड़कर पीटा

छात्रा को पीटते टीचर के वायरल वीडियो को एक्स पर Dinesh Lilawat INC नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘लोहावट, राजस्थान के सरकारी स्कूल में बच्ची की पिटाई निंदनीय है, लेकिन बच्चों में पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन भी जरूरी है। गुरुजी का काम मारना नहीं,समझाना है और बच्चों का कर्तव्य मन लगाकर पढ़ना।

देखें वीडियो

शिक्षा डर से नहीं,संस्कार और प्रेरणा से बेहतर बनती है।’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, टीचर बच्ची को कुछ पढ़ने को कह रहा है। लेकिन वो नहीं पढ़ पा रही है तो उसे पीटा  बेरहमी से पीटना शुरु कर देता है। टीचर की इस क्रूर हरकत को किसी ने स्कूल के अंदर से ही रिकॉर्ड किया है।  इसे देखकर यूजर्स भड़क गए हैं और शिक्षक पर एक्शन चाहते हैं।

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

राजस्थान के सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ क्रूर हरकत करते गरुजी का वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 13 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 2900 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘भारत की जनता मानसिक गुलाम है कभी कभी लगता है ये यही चाहते है जिस देश की जनता अच्छी नहीं होती उस देश का हाल बुरा होता है वीडियो तो बना लिए लेकिन किसी मर्द में इतनी क्षमता नहीं की उस मास्टर को चिन्हित करते उससे संस्कार सिखाए ताकि वो अपना घर न समझे स्कूल को इनका इलाज जरूरी है।’ दूसरा लिखता है, ‘ऐसे लोगों पर शर्म आती है’।  वहीं काफी लोग इस टीचर पर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026