---Advertisement---

Viral Video: भयंकर! 6 फीट लंबे अपने ही साथी को कच-कच करके निगल गया घड़ियाल, हरकत मन कर देगी विचलित

Viral Video: सोशल मीडिया पर एलीगेटर का एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने ही साथी को खा रहा है। इसे देखने के बाद आपका मन विचलित हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 4, 2025 12:23 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में ऐसी विचलित कर देने वाली अद्भुत घटनाएं कैद हो जाती है। जिन पर खुली आंखों से यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है। इस घड़ियाल वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इसमें एक पानी में रहने वाला एलीगेटर अपने ही साथी को खा रहा है। वह किसी बच्चे को नहीं बल्कि 6 फीट लंबे वयस्क जानवर को दांतों से चबा-चबाकर खा रहा है। इस नजारे को देखने वाले दंग रह गए हैं। क्योंकि ऐसा बहुत ही कम होता है जब जानवर अपनी प्रजाति के किसी अन्य साथी को खाएं।

घड़ियाल ने अपने ही साथी को हैरतअंगेज तरीके से चबाया

ये हैरतअंगेज Viral Video सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म NATURE IS BRUTAL नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, दक्षिण कैरोलिना के मुर्रेल्स इनलेट में एक विशालकाय घड़ियाल ने 6 फीट लंबे पूरे दूसरे घड़ियाल को खा लिया! वीडियो को किसी तालाब या फिर नदी से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बड़े से घड़ियाल के मुंह में दूसरा उसी का साथी है। इस खूंखार शिकारी ने पानी के बाहर अपनी गर्दन निकाली हुई है और बहुत ही चाव से दांतो से कांटते हुए खा रहा है। इस दौरान वह काफी जल्दी में दिख रहा है। इस शिकारी को देख लग रहा है कि, शायद वह भूखा है और इसी के चलते उसने अपने 6 फीट लंबे साथी को इतनी बेरहमी से शिकार बनाया है।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोल रहे?

विशालकाय घड़ियाल के द्वारा किए गए इस अद्भुत शिकार के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 3 मार्च को अपलोड किया गया था। इस पर कुछ ही घंटों में 1 लाख 91 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैँ। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘लगता है ये बहुत भूखा है’। दूसरा लिखता है, ‘ऐसी घटनाएं कम ही दिखती हैं’। तीसरा लिखता है ‘कैसे कोई जानवर इतना बड़ा एलीगेटर खा सकता है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now