---Advertisement---

Viral Video: पुलिस अधिकारियों को उंगली दिखाते हुए धमकाता रहा दबंग और हाथ जोड़ता रहा थाना प्रभारी, वीडियो से मची खलबली

Viral Video: यूपी पुलिस अधिकारियों से बदतमीजी करता हुआ एक दबंग आदमी वायरल , वीडियो देख लोग हुए हैरान

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 14, 2024 1:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पुलिस अधिकारियों पर चिल्लाते हुए एक आदमी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस अफसर चिल्लाते हुए इस आदमी के सामने हाथ भी जोड़ रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही खलबली मच गई है। लोग इस आदमी के बारे में जानना चाहते हैं जो कि, पुलिस अफसरों के साथ बदतमीजी कर रहा ये दबंग कौन है? वीडियो में ये आदमी डांटते हुए बोल रहा है कि, “आंखों में आंखें न डालो सीओ साहब… मैं डरने वाला नहीं हूं। समझे कि नहीं समझे… तुम हमको जानते हो, कौन हैं हम? एक लड़की रो रही है, उसकी मां रो रही है और तुम हमारी बांह पकड़ रहे हो।”

पुलिस वालों की डांट लगाता आदमी हुआ वायरल

इस आदमी का दबंगाई को देख लोग हैरान है। इस वीडियो को निशान्त शर्मा (भारद्वाज) नाम के एक्स यूजर ने अपलोड किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, ” “उत्तर प्रदेश: मैनपुरी का यह दबंग व्यक्ति कौन है, जिसके सामने पुलिस नतमस्तक है, खाकी खड़ा इंस्पेक्टर हाथ जोड़ रहे है , सीओ साहब बोल नहीं पा रहे हैं, अगर कोई आम व्यक्ति होता तो पुलिस उसका क्या करती ? लेकिन कोई भी हों..कर तो अभद्रता ही रहा है।”

क्या था मामला?

पुलिस वालों को डांटता ये आदमी कौन है इसकी आधिकारिक रुप से पुष्टी तो नहीं हो सकी है लेकिन, NBT की वेबसाइट पर छपी खबर में बताया गया है कि, ये घटना मैनपुरी के करहल कस्बे की है। यहां पर एक आदमी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिलने पहुंचा था। जब पुलिसकर्मियों ने इसे रोका तो ये आदमी उनसे ही भिड़ गया और चिल्लाने लगा। NBT की खबर से पता चलता है कि, ये आदमी किसी जमीनी विवाद के कारण डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचा था। फिलहाल ये आदमी कौन है और इसने पुलिसवालों से इतनी बदतमीजी क्यों की है, इसको लेकर कोई आधकारिक रुप से जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026