---Advertisement---

Viral Video: बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, चीखें कलेजा चीर रहीं

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसकी गर्दन रस्सी में फंसी हुई है। वो मदद की गुहार लगा रहा है। लेकिन महिला बचाने की जगह रील बना रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 16, 2026 1:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंस्टाग्राम पर रातों- रात वायरल होने का लोगों पर इस कदर खुमार चढ़ गया है कि, वो ना तो अपनी जिंदगी की चिंता कर रहे हैं और ही दूसरे की जान के बारे में सोच रहे हैं। आए दिन दिल को दहला देने वाली घटनाएं सामने आती रहती है। लेकिन यकीन मानिए क्रूर मां के द्वारा की गई ये नीच हरकत लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। क्योंकि जब छोटा बच्चा रस्सी के फंदे से बाहर निकलने के लिए मदद की गुहार लगा रहा था तो महिला रील बनाने में बिजी थी।  इस घटना को देख लोगों की रुह कांप रही है। क्योंकि बच्चा मदद के लिए चीखते हुए गुहार लगा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रील के चक्कर में मां ने मासूम बच्चे की जान खतरे में डाली

इस दिल दहला देने वाली घटना के वायरल वीडियो को ROHIT SINGH नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है,’ बच्चा के गले में रस्सी डाल दी बच्चा चिलाता रहा मम्मी बचाओ ऐसा लापरवाही में जान जा सकता था लेकिन मां के वीडियो बनाती रही सोशल मीडिया अब गांव में भी कैंसर के बीमारी जैसा फैल गया है।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, खेल-खेल में बच्चे ने रस्सी को अपने गले में फंसा लिया है।

इसके बाद जब उसका दम घुटने लगा तो वो मां-मां बोलते हुए मदद की गुहार लगाने लगा। लेकिन ममता को भूलकर मां का हाथ सिर्फ कैमरे पर टिका रहा और वह वीडियो रिकॉर्ड करती रही। यह घटना सिर्फ एक लापरवाही नहीं, बल्कि क्रूरता और मानसिक बीमारी है। बच्चे के गले में जिस तरह से रस्सी फंसी है। उससे जान जा सकती थी।

Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग

ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 15 मई 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 38000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मां होकर दुश्मन जैसा व्यवहार’। दूसरा लिखता है, ‘इस जालिम रील बाज पर कार्रवाई होनी चाहिए।’ तीसरा लिखता है, ‘इस तरह का खेल बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है। इस घटना को देख लोग मां पर कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026