---Advertisement---

Viral Video: मॉल में प्रैम से गायब बच्चे को ढूंढते-ढूंढते बाप की हालत हुई खराब, फिर पैनिक मोड की घटना को ऐसे लगा विराम

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पिता का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पिता अपने बच्चे को कंधे पर टांगकर यहां से वहां घूम रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स की खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 17, 2025 2:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लोग अकसर तनाव के कारण पैनिक कर जाते हैं। जिसकी वजह वो ऐसी हरकत करने लगते हैं, जिन पर खुली आंखों से विश्वास नहीं होता है। एक ऐसा ही वीडियो Social Media के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी देखा जा रहा है। इसमें एक आदमी अपने बच्चे के खोने के डर से इतना ज्यादा पैनिक कर जाता है कि, वह अपने कंधे पर लटके बच्चे को भूल जाता है। घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, वह मासूम के लिए काफी परेशान दिख रहा है। उसे जरा भी अंदाजा नहीं है जिस बच्चे को वो प्रैम में ढूंढ रहा है वो तो उसी के कंधे पर बैठा हुआ है।

बच्चे को कंधे पर लटकाकर भूला बाप

इस हैरान करने वाली वीडियो को brickell.news नाम के Instagram Account पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, अचानक से एक आदमी प्रैम में बच्चे को यहां-वहां बेचैन होकर ढूंढने लगता है। उसे लगता है कि, उसका बच्चा कहीं खो गया है। वह इस दौरान तनाव में आकर पैनिक कर जाता है। उसे जरा भी अंदाजा नहीं है कि, जिस बच्चे को वो यहां-वहां पागलों की तरह ढूंढ रहा है वो तो उसी के कंधे पर लटका हुआ है। वह इतना परेशान हो जाता है कि, फोन लगाकर पूछने लग जाता है। तभी पीछे से एक महिला आती है और बताती है उसका बच्चा कंधे पर है। ये जानने के बाद उसकी जान में जान आती है।

Viral Video पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस Funny Viral Video को इंस्टाग्राम पर 4 दिन पहले अपलोड किया गया था। इस पर 12 लाख 90 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “इस आदमी को आराम की सख्त जरुरत है।” दूसरा लिखता है, “कई बार मैं अपने फोन को रखकर भूल जाता हूं।” तीसरा लिखता है, “पिता पैनिक हो रहा है और बच्ची आराम से एंजोए कर रही है।” इस वीडियो को देख यूजर्स को खुद के साथ घट घटि घटनाओं की याद आने लगी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026