---Advertisement---

Viral Video: किचन में कूद-कूदकर आतंक काटते साप को लड़की ने ऐसे किया वश में, देख यूजर बोला – यमराज के साथ उठना-बैठना…’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बहादुर लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वह किचन में आतंक मचाते सांप को कंट्रोल कर लेती है। इसे देखने वाले दंग रह जाते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 14, 2025 1:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सांप को देखते ही अधिकतर लोग खौफ में आ जाते हैं। यही वजह है कि, वो इसे देखते ही भागने में अपनी भलाई समझते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी बहादुर लड़की का वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है जो कि, रसोई में कूद-कूदकर आतंक मचा रहे सांप को वश में कर लेती है। सांप जिस तरह से किचन में उछल रहा था , उसे देखते ही कुछ लोगों को खौफ आ गया है।

आतंक मचा रहे सांप को लड़की ने किया कंट्रोल

सांप को पकड़ते हुए इस लड़की के वीडियो को devshrma07 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

Viral Video में देखा जा सकता है कि, किचन में बर्तनों और गैस के चूल्हे के बीच के सांप उछल-उछलकर आतंक काट रहा होता है। सांप जिस तरह से कूद रहा है , उसे देखना ही काफी डरावना लगता है। लेकिन तभी एक लड़की आती है और हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लेती है। लड़की जैसे ही उसे कंट्रोल करती है वैसे ही सांप कंट्रोल हो जाता है और स्थिति काबू में आ जाती है।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी पुष्टि तो नहीं हो सकी है। लेकिन इसे देखने वाले काफी दंग हैं और हैरान हैं। इस वीडियो को Instagram Account पर एक दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इस पर अभी तक 4 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर लिखता है कि, ‘लगता है इस लड़की का यमराज के साथ उठना-बैठना है’। वहीं, अधिकतर यूजर्स वीडियो पर हर-हर महादेव का कमेंट करते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लड़की के इस कारनामे से यूजर्स काफी हैरान हैं और सोच में हैं कि, उसने ये सबकुछ कैसे किया?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026