---Advertisement---

Viral Video: स्कूल के अंदर कुक संग हेडमास्टर कर रहा था अश्लील हरकत , मौके पर पहुंच पत्नी ने जमकर करवाई कुटाई, देख लोग कर रहे रिएक्ट

Viral Video: बिहार के सरकारी स्कूल में हेड मास्टर कुक के साथ अश्लील काम करते हुए पकड़ा गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 26, 2024 2:12 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 26, 2024 3:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। यहां पर माता-पिता अपने बच्चों को दुनियाभर का ज्ञान लेने के लिए भेजते हैं। लेकिन कुछ समय से स्कूल से जुड़ी कई घटनाएं सामने आयी हैं। इन घटनाओं में शिक्षकों के द्वारा की गई अश्लील हरकते उजागर हुई हैं। एक ऐसा ही मामला इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। दरअसल, बिहार के एक सरकारी स्कूल में हेड मास्टर को उसकी पत्नी ने कुक के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। हेड मास्टर स्कूल की रसोई में काम करने वाली के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इस दौरान महिला गांव वालों के साथ पहुंच गई और टीचर की पिटाई करवा दी।

क्या हुआ जब हेडमास्टर को पत्नी ने कामवाली के साथ पकड़ा?

इस Viral Video को FirstBiharJharkhand नाम के एक्स अकाउंट पर 25 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मधुबनी के हरलाखी में स्कूल में रसोइया के साथ रंगरेलिया मनाते पकड़ा गया हेडमास्टर, HM की पत्नी ने स्कूल पहुंचकर दोनों को रंगेहाथ पकड़ा। ग्रामीणों ने जमकर पीटा। प्राथमिक विद्यालय तकिया टोल हिसार की घटना।” इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, पूरे स्कूल में गांव के लोगों की भीड़ जमा है और कुछ लोग बता रहे हैं कि, हेडमास्टर का महिला के साथ कई सालों से अफेयर चल रहा है। इसके बाद पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ा है।

Viral Video देख यूजर्स जता रहे चिंता

इस Viral Video को देखने के बाद यूजर्स की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोगों को चिंता होने लगी है कि, जिस स्कूल के शिक्षिक का ये हाल है ऐसे शिक्षक बच्चों को क्या ज्ञान देंगे? एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ” हमें लगता है कि इस हेडमास्टर का चरित्र खराब है और ऐसे शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे तो बच्चों का चरित्र भी खराब हो सकता है। इसलिए इस हेडमास्टर को नौकरी से निकाल कर बच्चों के भविष्य को बचा लेना चाहिए।” वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “ऐसी घटना कब रुकेगी.. समाज कहां जा रहा है।” वहीं, एक यूजर चिंता प्रकट करते हुए लिखता है कि, “ऐसे माहौल में बच्चे क्या सीख दे पाएंगे जहां के शिक्षक का ही आचरण इतना गिरा हुआ हो।”

स्कूल से जुड़े इस तरह के मामलों ने लोगों को विचलित कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026