---Advertisement---

Viral Video: उसूलों का पक्का निकला शेर, सोते हुए आदमी का नहीं किया शिकार, देख यूजर बोला ‘गरीबी की महक आ गई होगी’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शेर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो सड़क पर सो रहे आदमी को बिना शिकार किए उसे सूंघते हुए निकल जाता है। इसे देखने के बाद यूजर्स दंग है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 7, 2025 4:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने उसूलों वाले इंसान तो खूब देखें होंगे लेकिन, अब जंगल के राजा शेर को भी देख लीजिए। शेर का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचाए हुए है। इसमें शेर गली में घूम रहा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, वो जमीन पर सो रहे गरीब आदमी को कुछ भी नहीं कहता है, वो आदमी को सूंघता है और आस-पास घूमकर निकल जाता है। शेर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी निहत्थे इंसान को शिकार ना बनाता हो।

इंसान पर मेहरबान हुआ शेर

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे ताज़ा तमाचा नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://twitter.com/TazaTamacha/status/1931153640523174047

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “भारत में सड़क पर सो रहा एक व्यक्ति शेर का शिकार होने से बच गया, जब शेर उसके पास आया, उसे सूंघा और फिर वहां से चला गया।” बेशक! जब तक ज़िंदगी लिखी है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता…!! वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, शेर सड़क पर ऐसे घूम रहा है जैसे कि, वो कोई कुत्ता हो। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, जमीन पर सो रहे आसान शिकार को वो चाहकर भी नहीं खाता है। इंसानी बस्ती में शेरों को इतने शांत व्यवहार के साथ बहुत ही कम देखा गया है। लेकिन ऐसा बहुत ही कम कैमरे में कैद होता है जब कोई शिकारी आसान शिकार को ही छोड़ दे।

Viral Video देख को नहीं हो रहा यकीन

शेर की शराफत के इस वायरल वीडियो को एक्स हैंडल से 7 जून यानी का आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, जानवर सोते हुए को कभी नुकसान नहीं पहुंचता उसूल है। दूसरा लिखता है, शेर और बाघ दोनों का एक बार पेट भर जाने के बाद 5-6 दिन तक खाने की जरूरत नहीं होती है । वहीं, कई सारे यूजर्स इस AI जनरेटेडे वीडियो बता रहे हैं। इसकी सत्यता पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026