---Advertisement---

Viral Video: बच्चे को आफत में देख कांप उठा बंदरिया का कलेजा, बेबसी और लाचारी कर देगी भावुक

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बंदरिया का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने बच्चे की जान बचाने की काफी कोशिश कर रही है। लेकिन बचा नहीं पा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 21, 2025 12:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां इंसान की हो या फिर जानवर की हो मां बस मां होती है। बच्चे को आफत या फिर मुसीबत में देखकर उसका कलेजा कांप उठता है। एक ऐसा ही वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इसमें एक बंदरियां के बच्चे की गर्दन दो पेड़ों के बीच में फंस जाती है। इस दौरान बंदरिया इसे बचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन बचा नहीं पा रही है। इस बीच इस मां की बेबसी और लाचारी साफ देखी जा सकती है।

कैमरे में कैद हुई बंदरिया मां की बेबसी

ये Viral Video कब और कहां का है? इसे लेकर कोई भी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे देखकर कोई भी भावुक हो सकता है।

Watch Post

इस वीडियो को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, जंगल में कई बंदरों का झुंड बैठा हुआ है। इस दौरान एक छोटे से बच्चे की गर्दन दो पेड़ों के बीच में फंसी हुई है। ऐसे कैसे हुआ? इसकी कोई जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसकी मां इसे बचाने की काफी कोशिश कर रही है। इस दौरान बंदरिया काफी रो रही है और चिल्ला रही है। लेकिन जो भी इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा है वो उसके बच्चे को बचा नहीं रहा है। बंदरिया अपने बच्चे के पास आकर लिपट जाती है और बहुत ही बेबस हो जाती है। इस मां की लाचारी किसी को भी रोने को मजबूर कर देगी।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

बंदरिया के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 21 फरवरी यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 7700 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘कैमरामैन क्या कर रहा है, ये मां अपनी मदद के लिए लोगों को देख रही है?’ दूसरा लिखता है कि, ‘ये बहुत ही दुखदाई कहानी है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 6, 2026

H1N1

सितम्बर 6, 2026

Miss World 2026

सितम्बर 5, 2026