---Advertisement---

Viral Video: कांवड़ लेकर निकले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड में अचानक हुई लड़ाई, लड़की ने कैमरे पर कर दी कुटाई

Viral Video: कांवड़ ले जाते कपल का वीडियो काफी तेजी ले वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों की लड़ाई भी हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 25, 2024 3:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सावन का पावन महीना शुरु हो चुका है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने भगवान भोलेनाथ के भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी कराने के लिए कांवड़ लेकर निकलते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान शासन और प्रशासन की तरफ से विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना ना पड़े। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा पर निकले कई श्रद्धालुओं के वीडियो और फोटो काफी वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड अपनी शादी के लिए कांवड़ लेकर निकले हैं।इस कपल के पास 61-61 लीटर जल है। जब इस कपल से इनकी कांवड़ यात्रा के बारे में पूछा जाता है तो ये दोनों इसके बारे में बताते हैं, तभी अचानक से लड़की लड़के की पिटाई करने लग जाती है।

कांवड़ लेकर निकले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का वीडियो वायरल

इस वीडियो को deepak_s_vlogs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़के द्वारा इनसे पूछा जा रहा है कि, “नाम क्या है..इस पर लड़की अपना नाम लक्ष्मी कुमारी बताती रही है.. शादी कब कर रहे हो ..इस सवाल के जवाब में वह बोलती है कि, जल चढ़ाने के बाद 5 दिन बाद शादी करेंगे.. इस दौरान लड़की से सवाल पूछा जाता है कि, आपकी शादी क्यों नहीं हो रही है? इस पर लड़की बोलती है मैं लड़ाई बहुत करती हूं। इसके साथ ही रिपोर्टर के द्वारा जब लड़की से ये पूछा जाता है कि, आपके इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोवर्स है। इस पर लड़का बोलता है कि, लड़कियों के बढ़ जाते हैं। लड़का ऊपर से कूद जाएगा कोई लाइक नहीं करता है लड़की थोड़ा सा डांस कर देगी वायरल हो जाएगी। ये बात लड़की को पसंद नहीं आती है और वह लड़के के बाल पकड़ कर मारने लग जाती है।

Viral Video पर यूजर्स की आ रही मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को 4 दिन पहले की इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो देखकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इस कपल की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे वायरल होने का एक नया तरीका बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bulandshahr Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026