---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में पकड़ा गया चोर, अंकल जी ने लातों से किया स्वागत.. जमकर नोचे बाल, देखें वीडियो

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में चोर की भयंकर पिटाई का वीडियो वायरल ।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 7, 2024 4:24 अपराह्न | Updated: जुलाई 9, 2024 2:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो अपने सफर की वजह से कम बल्कि अजीबों -गरीब यात्रियों के कारण ज्यादा खबरों में बनी रहती है। दिल्ली मेट्रो में कभी अश्लील हरकतें करते कपल के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी सीट के लिए लड़ते यात्रियों की मारपीट वायरल होती है। जिसकी वजह से इंटरनेट पर लोग दिल्ली वालों और इनकी हरकतों को लेकर काफी ट्रोल करते रहते हैं। उन्हें जब भी कोई दिल्ली मेट्रो का वीडियो मिलता है वो मजे लेना शुरु कर देते हैं। एक बार फिर से मेट्रो का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक अंकल ने चोर को पकड़ा फिर जमकर पिटाई कर दी।

दिल्ली मेट्रो में चोर की जमकर हुई धुलाई

इस घटना के वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें एक आदमी सीट पर बैठे युवक को पीट रहा है। इसके साथ ये युवक अंकल जी..अंकल जी कहते हुए माफी मांग रहा है। चोर के कपड़ों को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि ये चोर है। लेकिन जिस तरह से ये भीड़ के सामने कबूल कर रहा है वो सभी को हैरत में डाल रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, चोर को पकड़ने के बाद अंकल इसकी लातों से पिटाई कर रहे हैं। इसके साथ ही इसके बाल भी नोच रहे हैं. इस दौरान वहां पर मौजूद भीड़ वीडियो बना रही है।

Viral Video को देख लोग ले रहे मजे

इस घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “कलेश अंकल जी और चोर के बीच, दिल्ली मेट्रो के अंदर पर्स चुराते हुए चोर को पकड़ा गया और उसकी पिटाई की गई कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन, दिल्ली।” इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इंटरनेट यूजर्स काफी मजे लेते हुए बोल रहे हैं कि, वाह क्या चोर है टिकट लेकर चोरी करने निकला। वहीं, कुछ लोग इन अंकल जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026