---Advertisement---

Viral Video: टोलकर्मियों की भयकंर गुंडागर्दी, कार चलाक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें खौफनाक वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर गंगा एक्सप्रेसवे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवक को टोलकर्मियों को द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है। ये घटना मेरठ की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 19, 2026 1:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मेरठ के गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें टोलकर्मियों के द्वारा एक युवक को बेरहमी से  पीटा जा रहा है।  खड़खड़ी टोल प्लाजा के टोलकर्मियों  की गुंडागर्दी वीडियो में साफ देखी जा सकती है।खबरों की मानें तो टोल प्लाजा पर भुगतान को लेकर विवाद शुरु हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार टोलकर्मियों ने दो युवकों को पीटा है। इस मामले पर पुलिस ने कार्रवाही की है। सोशल मीडिया पर इस घटना की  काफी चर्चा हो रही है।

टोलकर्मियों ने युवक को बुरी तरह से मारा

टोल प्लाजा पर युवक को पीटने का वीडियो Narendra Pratap नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘UP- मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने कार सवार युवक की जमकर पिटाई की। दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

देखें वीडियो

यह एक्सप्रेसवे देश के सबसे बड़े सेठ के स्वामित्व का बताया जाता है। मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के टोल पर पिटाई के पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ये घटना बिदवार रात 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित का नाम अनस सैफी और सलमान है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि, उनकी गाड़ी का फास्टैग चालू नहीं था, जिस कारण वे नकद टोल का भुगतान कर रहे थे। इसी बात पर टोल कर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले टोल कर्मचारी पास के ही गांव के रहने वाले हैं।

Viral Video पर पुलिस का रिएक्शन

खड़खड़ी टोल प्लाजा में युवकों की पिटाई के वायरल वीडियो पर ‘MEERUT POLICE का रिएक्शन सामने आया है।जिसमें उन्होंने एक्स पर लिखते हुए बताया कि, प्रकरण में थाना खरखोदा पर अभियोग पंजीकृत है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है I’  फिलहाल पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026